लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक शिवचंद्र राम प्याज की "माला" पहनकर सदन पहुंचे, मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री की नजर पड़े

By भाषा | Updated: November 27, 2019 19:41 IST

राजद विधायक प्याज की बढ़ती कीमत के मद्देनजर सरकार का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए इसकी माला गले में पहनकर बिहार विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे। शिवचंद्र ने कहा “बढ़ती कीमतें लोगों को उनके सामान्य भोजन से वंचित कर देगी।

Open in App
ठळक मुद्देपहले कीमत 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम थी, अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम से कम नहीं है।मुझे इसे (गले में पहनी माला में लगे प्याज) 100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदना पड़ा।

बिहार विधानसभा क्षेत्र राजापकाड से राजद विधायक शिवचंद्र राम बुधवार को प्याज की "माला" पहनकर सदन पहुंचे।

राजद विधायक प्याज की बढ़ती कीमत के मद्देनजर सरकार का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए इसकी माला गले में पहनकर बिहार विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे। शिवचंद्र ने कहा “बढ़ती कीमतें लोगों को उनके सामान्य भोजन से वंचित कर देगी।

प्याज, जिसकी पहले कीमत 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम थी, अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम से कम नहीं है। वास्तव में, मुझे इसे (गले में पहनी माला में लगे प्याज) 100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदना पड़ा।'' उन्होंने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर सब्जी उपलब्ध कराने वाली स्टाल स्थापित करने के वादे को ‘‘खोखला’’ बताते हुए कहा कि ‘‘मैंने अभी तक इस तरह का कोई स्टाल नहीं देखा है।’’

शिवचंद्र ने कहा “ मैं इस माला (प्याज से बनी) को पहनकर सदन के भीतर जा रहा हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि माननीय मुख्यमंत्री की नजर इस पड़े और यह उन्हें कुछ गंभीर कदम उठाने के लिए मजबूर करे।’’ उन्होंने मांग की कि सरकार गरीबों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्याज उपलब्ध कराए।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि प्याज की माला पहने विधायक शिवचंद्र को खुद को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिल पाया या नहीं क्योंकि नीतीश कुमार सदन की भोजनावकाश से पहले की कार्यवाही के दौरान नहीं पहुंचे थे। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद सहित अन्य विपक्षी दलों कांग्रेस और भाकपा माले के विधायकों के राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करने के कारण अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीबिहार समाचारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम