लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा पाने वाले RJD विधायक की विधानसभा सदस्यता रद्द 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2018 20:31 IST

एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने विधायक राजवल्लभ यादव को ये सजा दी थी जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि उनकी विधानसभा की सदस्यता कभी भी रद्द कर दी जाएगी. 

Open in App

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा पाने वाले राजद विधायक राजबल्लभ यादव की विधानसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है. दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पटना की अदालत ने 21 दिसम्बर को सजा सुनाते हुए राजबल्लभ यादव को उम्र कैद की सजा दी थी.

उल्लेखनीय है कि एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने विधायक राजवल्लभ यादव को ये सजा दी थी जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि उनकी विधानसभा की सदस्यता कभी भी रद्द कर दी जाएगी. 

इस मामले को लेकर बुधवार को विधानसभा द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई. सजा पाने के बाद राजबल्लभ यादव राजद के दूसरे विधायक हैं, जिनकी विधानसभा से सदस्यता को खत्म कर दिया गया है. उनसे पहले राजद के ही विधायक और अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता राजद विधायक इलियास हुसैन की भी कुछ दिन पहले ही सदस्यता समाप्त हुई थी. 

इलियास हुसैन फिलहाल जेल में बंद हैं. वो डिहरी से विधायक थे. इलियास हुसैन को 27 सितम्बर 2018 को रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने चार साल की सजा सुनाई थी. ये मामला अलकतरा घोटाला से जुड़ा था, जिसके बाद बिहार विधानसभा ने दोषी साबित होने की तारीख यानि 27 सितम्बर के प्रभाव ही उनकी सदस्यता समाप्त की थी. 

बता दें कि राजबल्लभ यादव की गिनती बिहार और राजद के बाहुबली नेताओं में होती है. दुष्कर्म के आरोप के बाद राजद ने उन्हें पार्टी से निलंबित किया था. इसके बाद राजबल्लभ यादव की पार्टी सदस्यता को 15 दिसंबर से निरस्त किया गया है.

टॅग्स :आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया