लाइव न्यूज़ :

हमारे पास बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का विकल्प खुला?, राजद नेता तेजस्वी यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण विवाद पर कहा, देखिए वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2025 15:14 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पैदा विवाद के मद्देनजर उनकी पार्टी के पास आगामी चुनाव का बहिष्कार करने का ‘‘विकल्प खुला’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा के बाहर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।निर्वाचन आयोग सरकार के ‘‘राजनीतिक हथकंडे’’ के रूप में काम कर रहा है।सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस कवायद के समर्थन में इसलिए आया है।

पटनाः बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब तो विपक्ष मे चुनाव तक का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। राजद विधायक भाई बीरेन्द्र ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष बिहार में चुनाव बहिष्कार कर सकता है। इसके पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में बुधवार की देर शाम कहा था कि विपक्ष विधानसभा चुनाव का बायकॉट कर सकता है। इसे लेकर महागठबंधन की सभी पार्टियों के बीच विचार करेंगे। यह जानने की कोशिश करेंगे कि जनता क्या चाहती है? भाई बीरेंद्र ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कहीं न कहीं भाजपा की संलिप्तता है और चुनाव आयोग पूरी तरह से उसी दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर महागठबंधन फैसला करेगा कि भविष्य में क्या कदम उठाना है।

भाई बीरेन्द्र ने कहा कि हम लोग चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं। हमारे नेता ने कहा है कि किसी भी स्थिति में कुछ भी हो सकता है, इसलिए हम अब कोई भी समझौता नहीं करेंगे। इसबीच चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

आयोग के अनुसार 7 लाख 50 हजार से भी अधिक लोगों ने एक से ज्यादा जगहों पर पहले से अपनी वोटर आईडी बनवा रखी है। अब तक 52 लाख 30 हजार से भी अधिक लोग अपने पते पर नहीं पाए गए हैं, जिनका नाम वोटर आईडी से कट सकता है। आयोग के अधिकारियों का दावा है कि बिहार में बड़ी तादाद में विदेशी हैं।

नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से आए लोग बड़ी संख्या में मिले हैं। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक एक अगस्त के बाद ऐसे लोगों की जांच होगी। एसआईआर के तहत मतदाता सूची से 52 लाख मतदाताओं का नाम कटना तय माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने एसआईआर के ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें 18 लाख 66 हजार 869 मतदाताओं के मृत होने की सूचना है।

26 लाख 11031 इसतरह के मतदाता हैं जो दूसरी जगह शिफ्त हो गए हैं। 11 हजार 484 इसतरह के मतदाता हैं, जिनका कोई पता नहीं है। अपने पते पर नहीं मिलने वाले इस तरह के मतदाता कुल 6.62 फीसदी हैं। कुल मतदाता 7.89,69,844 में 90 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं को गणना पपत्र मिल चुके हैं।

जिनकी संख्या 7,16.04102 है, वहीं 90.37 फीसदी यानी 7.13.65,460 रिवीजन फार्म ऑनलाइन जमा हो चुके हैं। सिर्फ 2.70 फीसदी लोगों के ही फार्म जमा नहीं हुए हैं। कुल 97.30 फीसदी मतदाता एसआईआर में कवर हुए हैं। बिहार में चल रहे एसआईआर में यह सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं कि सभी पात्र मतदाताओं को 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

बिहार के सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों द्वारा नियुक्त लगभग 1 लाख बीएलओ, 4 लाख स्वयंसेवक और 1.5 लाख बीएलए सहित पूरी चुनाव मशीनरी उन मतदाताओं की तलाश में एक साथ काम कर रही है। जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र (ईएफ) जमा नहीं किए हैं या अपने पते पर नहीं पाए गए हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह