लाइव न्यूज़ :

34 दिन बाद अज्ञातवास से लौटे तेजस्वी यादव, कहा- अब मैं आ गया, सदन में विरोधियों को दूंगा जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2019 16:00 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव अब करीब 34 दिन बाद अज्ञातवास से लौट आए हैं। उन्होंने कहा- अब मैं आ गया हूं और सदन में विरोधियों को जवाब दूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव अब करीब 34 दिन बाद अज्ञातवास से लौट आये हैं.लंबे अंतराल के बाद लौटे तेजस्वी नए लुक में नजर आए और पटना आते ही उन्होंने सत्तापक्ष पर हमला बोला

पटना,1 जुलाईःबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव अब करीब 34 दिन बाद अज्ञातवास से लौट आये हैं. लोकसभा चुनाव में पार्टी का सूपडा साफ होने के बाद बिहार के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो गये थे. लंबे अंतराल के बाद लौटे तेजस्वी नए लुक में नजर आए और पटना आते ही उन्होंने सत्तापक्ष पर हमला बोला और कहा कि उनलोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए बस ये देखने में लगे हैं कि कौन कहां जा रहा है? कहां से आ रहा है?

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब मैं आ गया हूं और सदन में विरोधियों को जवाब दूंगा. सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाऊंगा. राज्य में बढते अपराध, स्वास्थ्य को लेकर सदन में सवाल करूंगा. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि मैं अज्ञातवास पर नहीं गया था. 'ट्वीट कर यह स्पष्ट कर दिया था की मैं कहां हूं. 

उन्होंने कहा कि विरोधियों को जो बोलना है बोलने दें सदन में उन्हें सही जवाब मिलेगा. बिहार में अपराध बढा है और इस मुद्दे पर सदन में सरकार को घेरेंगे और विरोधियों को जवाब देंगे. हालांकि उन्होंने मीडिया से बचने की भी कोशिश की और ज्यादा सवालों के जवाब नहीं दिए. यहां बता दें कि तेजस्वी यादव काफी दिनों से लापता थे. ना तो उनका कोई बयान आ रहा था और ना ही सोशल मीडिया पर ही उनकी कोई जानकारी मिल पा रही थी. 

यहां तक कि राजद नेताओं को भी पता नहीं था कि वो कहां हैं? हालांकि पूरे एक महीने तक बिहार की राजनीति से दूर रहने वाले तेजस्वी यादव ने 29 जून को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे जल्दी ही वापसी करेंगे. तेजस्वी यादव ने दो दिन पूर्व ट्वीट कर अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि 'मैं गायब नहीं हूं, मैं अपनी बीमारी का इलाज करा रहा हूं.' 

पिछले 30 मई को उन्होंने राजनीतिक ट्वीट की थी. इसके बाद ईद की बधाई, बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि और पिता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर ट्वीट किया था. उन्होंने ना सिर्फ मीडिया बल्कि सोशल मीडिया से भी दूरी बना रखी थी. पार्टी और परिवार के करीबी विधायक भोला यादव की बेटी की शादी में भी वह शामिल नहीं हुए थे.

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया