लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय संग तेजप्रताप 12 मई को लेंगे फेरे, बैंड-बाजा-बारात सब होगा पर नहीं होगी ये रस्म!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2018 04:59 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी इसी माह होने वाली है। हाल ही में तेजप्रताप की सगाई  राजद नेता और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय से हुई थी।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी इसी माह होने वाली है। हाल ही में तेजप्रताप की सगाई  राजद नेता और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय से हुई थी। ऐसे में पूरा परिवार इन दिनो तेजप्रताप की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। खबर के मुताबिक शादी की सारी तैयारी खुद राबड़ी देवी देख रही हैं। 

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप कर रहे हैं शादी, इस राजनीतिक घराने के बनेंगे दामाद!

वहीं, शादी में शामिल होने के लिए कई गणमान्य लोगों को न्यौता भी भेज दिया गया है। लेकिन इस बात पर संशल बरकरार है कि पिता लालू बेटे की शादी में शामिल हो पाएगें या फिर नहीं। वहीं, शादी के दिन सभी पारंपरिक रस्में भी होंगी पर समधी मिलन की रस्म पर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि इसके लिए लड़की के पिता तो होंगे पर लड़के के पिता लालू यादव शायद वहां न हों। ऐसे में खबरों की मानें तो अगर लालू शादी में नहीं पहुंचे तो ये समधी मिलन की रश्म अदा नहीं की जाएगी। 

गुरुवार को तेजप्रताप की बहन रागिनी और राजलक्ष्मी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया था और अपने भाई की शादी में आने का अनुरोध किया था। तेजप्रताप का विवाह 12 मई को होगी। इस शादी का निमंत्रण बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी दिया गया है। वहीं, राजद के एक नेता ने दावा किया कि इस विवाह समारोह में बिहार के अलावा अन्य राज्यों के नेता भी शिरकत करेंगे।

तेजप्रताप यादव की शादी पर बीजेपी ने कहा- कैसे होगा बारहवीं और एमबीए पास का मिलन 

 गौरबतल है कि इन दिनों लालू प्रसाद चारा घोटाला के मामले में सजा काट रहे हैं। अस्वस्थ होने पर लालू को मार्च के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के एम्स ले जाया गया था, फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है।

4 मई को वकीलों की हड़ताल की वजह से झारखंड हाईकोर्ट में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब 11 मई को इस पर सुनवाई होगी लालू बेटे की शादी के लिए पैरोल लेने से भी इनकार कर चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि अगर 11 मई को उनको जमानत मिलती है कि नहीं। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवचारा घोटालालालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील