लाइव न्यूज़ :

अपनी कार को हवाई जहाज समझ भक्ति रस में डूब महंगाई की पीड़ा सहते रहो, लालू यादव का केंद्र पर तंज- 15 लाख, 2 करोड़ नौकरी और दुगुनी आय

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2021 18:56 IST

लालू यादव ने ट्वीट कर कहा था, 'ऐ महंगाई, तुम डबल इंजन सरकार की क्या लगती हो? गैस, तेल, पेट्रोल-डीजल, सब्जी सब महंगा कर ये सरकार आम आदमी को बेशर्मों की तरह लूट रही है.’

Open in App
ठळक मुद्दे लालू प्रसाद यादव अब धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिए हो रहे हैं.दिल्ली में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं.कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार भी कर सकते हैं.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने अपने ट्वीट के सहारे केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुए लिखा है कि अब वक्त आ गया है कि हम अपनी कार को हवाई जहाज समझें. 

 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, '15 लाख, 2 करोड नौकरी, दुगुनी आय और अच्छे दिनों के इस आभासी दौर में अपनी कार को हवाई जहाज समझ भक्ति रस में डूब महंगाई की पीड़ा सहते रहो.' इससे पहले 17 अक्टूबर को लालू यादव ने ट्वीट कर कहा था, 'ऐ महंगाई, तुम डबल इंजन सरकार की क्या लगती हो? गैस, तेल, पेट्रोल-डीजल, सब्जी सब महंगा कर ये सरकार आम आदमी को बेशर्मों की तरह लूट रही है.’

बता दें कि चारा घोटाला मामला में बेल मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव अब धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिए हो रहे हैं. दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ के साथ ही लालू यादव को राजनीतिक गलियारों में भी देखा जा रहा है. सेहत ठीक नहीं है इसलिए वे दिल्ली में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं.

ऐसी चर्चा है कि 20 अक्टूबर को वह पटना आ सकते हैं और कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार भी कर सकते हैं. लेकिन पिछले सप्ताह पटना आईं उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है, इसलिए वह चुनाव प्रचार करने नहीं आ पाएंगे.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारनरेंद्र मोदीअमित शाहनीतीश कुमारBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos