लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात, अटकलों का बाजार हुआ गरम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2023 19:40 IST

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय करना बताया जा रहा है। तो कुछ लोग महज इसे एक औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअचानक राजद राजद लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच गएलालू और नीतीश के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुईइस मुलाकात की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है

पटना: राजद सांसद मनोज झा के बयान को लेकर गर्मायी बिहार सियासत के बीच आज अचानक राजद राजद लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच गए। लालू और नीतीश के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई। जिसके बाद सियासी गलियारे में तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि इस मुलाकात की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय करना बताया जा रहा है। तो कुछ लोग महज इसे एक औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार राजद मंत्री के कार्यशैली से नाराज हैं। इसकी वजह है कि नीतीश कुमार पिछले दिनों जब मंत्री के विभाग का निरिक्षण करने पहुंचे थे तो राजद कोटे के तमाम मंत्री अपने दफ्तर से गायब थे। जिसको लेकर नीतीश ने नाराजगी भी जाहिर की थी। वहीं, इस बात की भी चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जदयू को काफी कम सीटें मिल रही हैं, जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं। कहा जा रहा है कि जदयू की जो सीटिंग सीटें हैं, उसपर से भी कई सांसदों का पत्ता कटने जा रहा है। 

गठबंधन में कम सीटों मिलने का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार लालू प्रसाद से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों लगातार दो दिनों नीतीश कुमार लालू से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे थे। पहली बार लालू से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। दूसरे दिन नीतीश ने लालू से मुलाकात की थी। करीब 15 मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई थी। 

सूत्रों के मुताबिक कम सीटें मिलने के कारण नीतीश ने नाराजगी जताई है। यही वजह है कि दो दिन बाद आज लालू खुद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई है। लालू के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के बाद एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील