लाइव न्यूज़ :

रितेश राज अभी भी मेरे पति: बिहार की महिला का दावा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 01:02 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

बेतिया, 20 दिसम्बर रियलिटी शो ‘‘बिग बॉस’’ में खुद को अभिनेत्री राखी सावंत का पति बताकर बिहार के बेतिया जिला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हैरानी में डाल दिया है।

टेलीविजन शो के कुछ एपिसोड में दिखायी देने वाले रितेश राज के बारे में शिकायतकर्ता महिला स्निग्धा प्रिया ने दावा किया है कि रितेश के साथ उसकी शादी एक दिसंबर 2014 से हुई थी।

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को बताया कि उक्त महिला ने अपने भाई रविकांत के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि महिला वर्तमान में नवादा में अपने माता-पिता के घर पर रह रही है। उन्होंने कहा कि महिला का कहना है कि कुछ वर्ष से वह अलग रह रही है लेकिन उसका अपने पति से अभी तलाक नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि शिकायत की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

‘‘बिग बॉस’’ शो में अभिनेत्री राखी सावंत के पति के रुप में प्रतिभागी बने बेतिया नगर के राजगुरू चौक निवासी रितेश राज के खिलाफ नवादा के पटेल नगर निवासी रविकांत कुमार ने दावा किया है कि उनकी बहन की शादी रितेश के साथ बेतिया में एक मैरिज हॉल में हुई थी।

पुलिस अधीक्षक को अर्जी देकर कार्रवाई की मांग करते हुए रविकांत ने आरोप लगाया है उनकी बहन के साथ उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्य मारपीट करते थे जिसके कारण वह अपने मायके में रह रही है।

इधर रितेश राज की मां मधुबाला देवी ने बताया कि रितेश के राखी सावंत से शादी करने की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने टीवी पर दिखाए जा रहे ‘बिग बॉस’ शो को देखकर दी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद बेंगालुरू में कार्यरत था और उसका बराबर विदेश आना-जाना है। रितेश की मां ने कुछ दिनों से अपने संपर्क नहीं होने की बात करते हुए कहा कि उसकी शादी हुई है या नहीं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस