लाइव न्यूज़ :

रिम्‍स अस्‍पतालः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात जवान गद्दा और तकिया ले गए, चिट्ठी के बाद खलबली

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2021 19:08 IST

रिम्‍स अस्‍पताल ने रांची एसएसपी को चिट्ठी लिखकर जवानों से तकिया-गद्दा वापस कराने की मांग की है। पुलिस में इस चिट्ठी के बाद से हड़कंप मचा है।

Open in App
ठळक मुद्देजवानों को यह निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के भीतर सामान को जमा करें। सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 पुलिसकर्मी तैनात थे। रिम्स प्रबंधन की तरफ से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को गद्दा और तकिया उपलब्ध कराया गया था।

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया है।

लेकिन उनके जाने के बाद रिम्स प्रशासन इन दिनों गद्दा और तकिया की तलाश में जुटा हुआ है। चर्चा है कि लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात जवान वापस जाते समय रिम्स से मिले गद्दा, तकिया समेत अन्य सामानों को अपने साथ लेते गए हैं, इसके लिए रांची के एसएसपी को एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है।

24 घंटे के भीतर सामान को जमा करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिम्‍स अस्‍पताल ने रांची एसएसपी को चिट्ठी लिखकर जवानों से तकिया-गद्दा वापस कराने की मांग की है। पुलिस में इस चिट्ठी के बाद से हड़कंप मचा है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने जवानों को जवाब तलब किया है। एसएसपी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अब तक जवानों ने रिम्स का सामान वापस नहीं किया है।

सामानों को वापस नहीं किए जाने के कारण रिम्स प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह गंभीर विषय है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। इसके बाद एसएसपी की ओर सुरक्षा में तैनात जवानों को यह निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के भीतर सामान को जमा करें। यह भी बताएं कि अब तक उन्होंने सामान क्यों नहीं वापस किया?

विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी

आदेश का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, यह पूरा मामला लालू प्रसाद यादव के रिम्स में रहते उन्हें केली बंगले में शिफ्ट किए जाने से जुडा है. लालू यादव जब रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे, उस समय उनकी सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 पुलिसकर्मी तैनात थे।

लालू यादव को वापस से पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था

 रिम्स प्रबंधन की तरफ से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को गद्दा और तकिया उपलब्ध कराया गया था। लालू जब केली बंगले में थे उसी वक्त बिहार के भाजपा विधायक के ललन पासवान को लालू की तरफ से फोन किए जाने के मामले ने तूल पकड़ा और लालू यादव को वापस से पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

एसएसपी को इस संबंध में पत्र लिखकर सामान वापस कराने का आग्रह किया

केली बंगला खाली होने के बाद लालू की सुरक्षा में तैनात जवान भी वहां से हटा दिए गए। इसके बाद वापस जाते समय जवान रिम्स अस्‍पताल के द्वारा उपलब्ध करवाये गए गद्दे और तकिया भी साथ लेते गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रिम्स प्रबंधन ने जवानों से कई बार तकिया और गद्दे की मांग की, लेकिन उन्होंने नहीं लौटाया। इसके बाद रिम्स प्रबंधन ने एसएसपी को इस संबंध में पत्र लिखकर सामान वापस कराने का आग्रह किया है।

वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची के एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगे दो हवलदार और आठ आरक्षी पुलिस कर्मियों को यह आदेश दिया है कि वह जल्द से जल्द गद्दा और तकिया रिम्स को वापस करें। अगर इस अल्टीमेटम के दौरान भी गद्दा और तकिया जमा नहीं होता है तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीझारखंडसीबीआईबिहारएम्सहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग