लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन सीमा विवादः केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा- चीनी भोजन बेचने वाले रेस्तरां पर लगना चाहिए प्रतिबंध

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 18, 2020 13:05 IST

भारत-चीन सीमा विवादः गलवान घाटी में हिंसक झड़प वाले स्थान के पास भारत और चीन की सेनाओं के डिविजनल कमांडरों के बीच बैठक बेनतीजा रही। सैन्य सूत्रों ने इस बारे में बुधवार को जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री रामदास अठावले ने भी लोगों से अपील की है कि वे चीनी भोजन का बहिष्कार करें।उन्होंने कहा कि मैं लोगों से चीनी भोजन का बहिष्कार करने की अपील करता हूं।

नई दिल्लीः पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प व वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उपजे तनाव को लेकर देश में रोष व्याप्त है। लोग चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने भी लोगों से अपील की है कि वे चीनी भोजन का बहिष्कार करें।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि चीनी भोजन बेचने वाले रेस्तरां पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मैं लोगों से चीनी भोजन का बहिष्कार करने की अपील करता हूं।'  

आपको बता दें, गलवान घाटी में सोमवार को हिंसक झड़प में भारत के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। हालांकि भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस झड़प में 43 चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं, जिसमें कई की जान भी गई है।  

इधर, गलवान घाटी में हिंसक झड़प वाले स्थान के पास भारत और चीन की सेनाओं के डिविजनल कमांडरों के बीच बैठक बेनतीजा रही। सैन्य सूत्रों ने इस बारे में बुधवार को जानकारी दी। मेजर जनरल स्तरीय बातचीत में गलवान घाटी से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया को लागू करने पर चर्चा हुई। छह जून को दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता में इसी पर सहमति बनी थी। 

लेह स्थित 3 इन्फेंट्री डिविजन के कमांडर मेजर जनरल अभिजीत बापट ने वार्ता में भारतीय प्रतिनिधित्व का नेतृत्व किया। मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच मेजर जनरल स्तरीय बातचीत हुई। 

अरूणाचल प्रदेश के नेताओं ने चीन की निंदा की

वहीं, भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प को लेकर अरूणाचल प्रदेश के नेताओं, अग्रणी छात्र संगठनों सहित आम लोगों ने चीन की निंदा की है। चीन के नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए लोगों ने केंद्र से एहतियाती कदम भी उठाने का अनुरोध किया है। अरूणाचल प्रदेश में चीन से लगी 3488 किलोमीटर की सीमा है। 

अरूणाचल के कुछ लोगों ने कहा, 'हम अरूणाचल के वासी हैं और एक दूसरे को जय हिंद कहकर अभिवादन करते हैं।' उन्होंने राज्य में चीन के घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम बनाने के लिए केंद्र से एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया। अरूणाचल पूर्व संसदीय सीट से भाजपा सांसद तपिर गाओ ने कहा, 'अरूणाचल के देशभक्त लोग चीन के अमानवीय कदम पर तीखी प्रतिक्रिया जता रहे हैं।' 

उन्होंने केंद्र से अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया। राज्य में शीर्ष छात्र संगठन ऑल अरूणाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन (एएपीएसयू) ने गलवान में झड़प की निंदा करते हुए सामाजिक-आर्थिक रूप से चीन का बहिष्कार करने की अपील की है।

टॅग्स :चीननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया