लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली MCD का फैसला, रेस्टोरेंट को अब बताना होगा मीट हलाल है या झटका

By अनुराग आनंद | Updated: January 21, 2021 11:54 IST

दक्षिणी दिल्ली के सभी होटल व रेस्टोरेंट में नॉन वेज सर्व करने से पहले हलाल व झटका के बारे में बताना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएसडीएमसी का कहना है कि उनके एरिया में चार जोन में आने वाले तकरीबन एक सौ चार वार्ड में हजारों रेस्टोरेंट हैं।इन सभी जगहों पर यह नहीं बताया जाता है कि वह मांस हलाल का है या फिर झटका का है। एसडीएमसी ने अपने प्रपोजल में कहा कि हिंदू और सिख धर्म में 'हलाल' मांस खाना मना है।

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए हैं। उनमें से एक यह भी है कि दक्षिणी दिल्ली के किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में अब नॉन वेज सर्व करने से पहले ग्राहकों को बताना होगा कि यह मीट हलाल है या झटका है। 

दक्षिणी दिल्ली निगम के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा, निगम ने बुधवार को जिस अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाई है उसमें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में एक सड़क के बनाए जाने का भी है।

 

एसडीएमसी का कहना है कि उनके एरिया में चार जोन में आने वाले तकरीबन एक सौ चार वार्ड में हजारों रेस्टोरेंट हैं जिसमें कि महज दस प्रतिशत ही ऐसे हैं जहां वेजिटेरियन खाना मिलता है, बाकी के 90 प्रतिशत जगहों पर मांसाहारी खाना बेचा जाता है। लेकिन इन सभी जगहों पर यह नहीं बताया जाता है कि वह मांस हलाल का है या फिर झटका का है। 

 

निगम का मानना है कि रेस्टोरेंट में मीट जिन दुकानों से आती हैं, वह भी होटल को इस तरह की कोई जानकारी नहीं देते हैं। एसडीएमसी ने अपने प्रपोजल में कहा कि हिंदू और सिख धर्म में 'हलाल' मांस खाना मना है और धर्म के खिलाफ है। ऐसे में रेस्टोरेंट और मांस की दुकानों को निर्देश दिया जाता है कि उनके द्वारा दिए जा रहे मांस के बारे में यह जरुर बताया जाए कि यह मांस हलाल का है या फिर झटका।

 

वहीं साउथ एमडीएमसी में नेता नरेंद्र चावला ने कहा है कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हर किसी को जानने का अधिकार है कि वह क्या खा रहा है। चाहे वो किसी भी धर्म का हो।

टॅग्स :दिल्लीमांसाहारी खानानॅान वेज बिरयानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम