लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को चीनी कंपनी अलीबाबा से डाटा साझा करने पर किया दंडित, नए कस्टमर्स जोड़ने से रोका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 14, 2022 20:22 IST

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वार्षिक निरीक्षण में पाया गया कि पेटीएम का सर्वर उस चीनी कंपनी के साथ ग्राहकों की  जानकारी साझा कर रहा था जो  अप्रत्यक्ष रूप से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में हिस्सेदारी रखता है। पेटीएम में चीनी अरबपति जैक मा की अलीबाबा ग्रुप कंपनी की हिस्सेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम पेमेंट्स बैंक का सर्वर चीनी कंपनी अलीबाबा ग्रुप के साथ ग्राहकों की जानकारी साझा कर रहा थाजबकि कोई भी कंपनी ग्राहकों की पहचान उजागर नहीं कर सकती क्योंकि वे विवरण गोपनीय होते हैंपेटीएम पेमेंट्स बैंक, पेटीएम और वन97 कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का जॉइंट वेंचर है

दिल्ली: रिजर्व बैंक ने देश के डिजिटल भुगतान प्रक्रिया में शामिल दिग्गज कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ने पेटीएम के खिलाफ यह कार्रवाई नियमों के विरूद्ध जाकर विदेशी सर्वर पर अपने डेटा को साझा करने के मामले में की है।  

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वार्षिक निरीक्षण में पाया गया कि पेटीएम का सर्वर उस चीनी कंपनी के साथ ग्राहकों की  जानकारी साझा कर रहा था जो अप्रत्यक्ष रूप से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में हिस्सेदारी रखता है। जबकि किसी भी ग्राहक का पहचान उजागर करना नहीं होता है क्योंकि वैसे सभी विवरण निजी सीमा में आते हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्ब बैंक ने 11 मार्च को जारी किये आदेश में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए कस्टमर्स जोड़ने पर इसलिए रोक लगा दी क्योंकि उसने अपने डेटा को विदेशी सर्वर पर जाने की इजाजत दी, जो सीधे तौर पर भारत के डेटा लोकलाइजेशन नियमों और शर्तों का उल्लंघन है। इसके अलावा पेटीएम ने अपने ग्राहकों का सत्यापन भी जारी किये गये मानकों के अनुरूप नहीं किया। 

रिजर्ब बैंक ने अपनी सालाना जांच में पाया कि कंपनी के सर्वर चीन में स्थिति कुछ ऐसी फर्मों के साथ डेटा शेयर कर रहे थे, जिनका अप्रत्यक्ष रुप से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में कुछ हिस्सेदारी है।

मालूम हो कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक, पेटीएम और वन97 कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का जॉइंट वेंचर है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना के मुताबिक पेटीएम में चीन की अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग्स और उसकी सहयोगी कंपनियों की भी हिस्सेदारी है। चीनी अरबपति जैक मा के एंट ग्रुप का हिस्सा है।

रिजर्ब बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहकों को जोड़ने की रोक लगाने के साथ ही उसे आईटी ऑडिट कराने का भी आदेश दिया। आईटी ऑडिट का मतलब है कि कंपनी का आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर कितने ग्राहकों को सेवाएं देने में सक्षम है। केंद्रीय बैंक ने कहा है, "पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए अब रिजर्ब बैंक से अनुमति लेनी पड़ेगी और आईटी ऑडिट की रिपोर्ट्स की समीक्षा के बाद ही पेटीएम को नए ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति मिलेगी।"

टॅग्स :पेटीएमPaytm Payments Services Ltd.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)अलीबाबा ग्रुपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'