लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस 2018ः दिल्ली में छिपे हैं तीन आतंकी, हाई अलर्ट जारी कर बढ़ाई सुरक्षा  

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 14, 2018 13:30 IST

तीनों आतंकी अफगान मूल के हैं और पस्तो भाषा में बात करते हैं। इन आतंकियों की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई है।

Open in App

गणतंत्र दिवस से पहले खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में 3 संदिग्ध आतंकी छिपे होने की एक कॉल इंटरसेप्ट की है, जिसके बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में 3 संदिग्ध आतंकी छिपे हो सकते हैं, जो 26 जनवरी को आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। 

रविवार (14 जनवरी) को खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी अफगान मूल के हैं और पस्तो भाषा में बात करते हैं। इन आतंकियों की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई है। इसके अलावा उसमें आतंकियों को जम्मू कश्मीर के पुलवामा से दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में गृह मंत्रालय ने भी एक अलर्ट जारी किया था, जिसमें दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया था। गृह मंत्रालय अलर्ट के जरिए कहा था कि इस साल आतंकी संगठन ड्रोन के माध्यम से किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

वहीं पिछले दिनों पुलिस ने मथुरा में निजामुद्दीन भोपाल ट्रेन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला था कि वो और उसके दोस्त 26 जनवरी के दौरान दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले थे। दिल्ली पुलिस गिरफ्तार शख्स के साथियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की थी। 

पुलिस के बताया था ये दोनों संदिग्ध आतंकी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धमाका करने की फिराक में थे। इसके अलावा ये गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी विस्फोट करने के प्लान पर काम रहे थे।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसआतंकी हमलादिल्ली समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब