लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने कहा- पिछला साल कश्मीर के लोगों के लिए बदलाव का वर्ष था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 10:32 IST

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए संविधान में दर्ज अस्थायी प्रावधानों के समाप्त होने से  जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों के बीच वित्तीय और कानूनी बाधाएं दूर हो गई। इससे अपने वास्तविक अर्थों में जम्मू और कश्मीर एकजुट हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।वहां उनकी अगवानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने कहा कि पिछला साल जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव का वर्ष था। कश्मीर के लिए संविधान में दर्ज अस्थायी प्रावधानों के समाप्त होने से  जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों के बीच वित्तीय और कानूनी बाधाएं दूर हो गई। इससे अपने वास्तविक अर्थों में जम्मू और कश्मीर एकजुट हुआ है। 

इसके अलावा दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल नरवने, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदुरिया मौजूद रहे। वहां उनकी अगवानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

इसके बाद  गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CDS समेत तीनों सेना के प्रमुख मौजूद हैं। इसके बाद मुख्य अथिति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष भी राजपथ पर पहुंच। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने झंडा रोहण कर समारोह की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद! ’’ इस मौके पर आज पीएम मोदी मन की बात से लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्रियों ने भी सुबह-सुबह देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ गौरतलब है कि इस गणतंत्र दिवस को खास बनाते हुए गूगल ने भी अपना डूडल देशभक्ति के इस जश्न को समर्पित कर दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे