लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर 77000 लोग आएंगे, 14000 सुरक्षाकर्मी तैनात, दिल्ली के चारों ओर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, अलर्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2024 18:08 IST

Republic Day 2024:  पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस साल परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर करीब 77,000 लोगों के आने की संभावना है जिसके मद्देनजर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दिल्ली के "संवेदनशील" इलाकों में शांति बनी रहे।आपसी सहयोग की मदद से सीमावर्ती इलाकों में शांति कायम रखी जा रही है। नयी दिल्ली जिले को 28 जोन में बांटा है। इन जोन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

Republic Day 2024: राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में करीब 14000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा जहां से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस साल परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर करीब 77,000 लोगों के आने की संभावना है जिसके मद्देनजर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली के चारों ओर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दिल्ली के "संवेदनशील" इलाकों में शांति बनी रहे।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के बीच आपसी सहयोग की मदद से सीमावर्ती इलाकों में शांति कायम रखी जा रही है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था, जोन दो) मधुप तिवारी ने कहा कि परेड में कम से कम 77,000 लोगों के आने की संभावना है। तिवारी ने कहा, "सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने नयी दिल्ली जिले को 28 जोन में बांटा है। इन जोन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।"

परेड नयी दिल्ली जिले से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि गुमशुदा व्यक्ति बूथ, हेल्पडेस्क, प्राथमिक चिकित्सा कियोस्क और सुविधा बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां आगंतुक परेड स्थल पर जाने से पहले अपने वाहनों की चाबियां जमा कर सकते हैं। तिवारी ने लोगों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और गहन जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध किया।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम