लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने जताई चिंता, कहा- मैं उन खबरों से व्यथित हो जाता हूं, जिनमें कहा जाता है कि उन्होंने PM मोदी की तारीफ की

By भाषा | Updated: September 4, 2019 18:59 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे इसका एक उदाहरण दीजिए कि मैंने कब समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह उन खबरों से व्यथित हो जाते हैं जिनमें कहा जाता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।उन्होंने कहा कि मीडिया में आई खबरों की समस्या यह है कि ये पूरी तरह निराधार होती हैं। निश्चित तौर पर जब मीडिया यह कहता है कि मैंने मोदी की तारीफ की है तो इससे मैं व्यथित हो जाता हूं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह उन खबरों से व्यथित हो जाते हैं जिनमें कहा जाता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। हाल ही में अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की एक टिप्पणी का समर्थन करने के बाद थरूर से कांग्रेस की केरल इकाई ने जवाब मांगा था।

दरअसल, रमेश ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होगा। थरूर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे इसका एक उदाहरण दीजिए कि मैंने कब समर्थन किया है। मीडिया में आई खबरों की समस्या यह है कि ये पूरी तरह निराधार होती हैं। निश्चित तौर पर जब मीडिया यह कहता है कि मैंने मोदी की तारीफ की है तो इससे मैं व्यथित हो जाता हूं।’’

रमेश के बयान के समर्थन की गई अपनी टिप्पणी को याद करते हुए थरूर ने कहा, ‘‘मैंने यह कहा था कि हमारा सिद्धांत यह समझने का होना चाहिए कि लोगों ने मोदी जी के लिए वोट क्यों किया। हमें 2014 में भी 19 फीसदी वोट मिला और 2019 में भी 19 फीसदी वोट मिला। मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 2014 में 31 फीसदी वोट मिला था, जबकि 2019 में 37 फीसदी वोट मिले।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उन लोगों को फिर से अपनी ओर खींचना होगा जो किन्हीं कारणों से हमारे बजाय भाजपा को वोट करने लगे हैं। 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह