लाइव न्यूज़ :

कोरोना से देश में 20 लाख से ज्यादा मौतें? सरकारी आंकड़ों के विपरीत विदेशी मैगजीन ने मौतों की संख्या 5 से 7 गुना ज्यादा होने का किया दावा

By अभिषेक पारीक | Updated: June 14, 2021 15:08 IST

मौतों के आंकड़े छिपाने के विपक्ष के आरोपों के बाद अब एक विदेशी मैगजीन का दावा है कि भारत में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 5 से 7 गुना तक ज्यादा है। 

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी मैगजीन का दावा है कि भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 5 से 7 गुना तक ज्यादा है। अमेरिका की वर्जिनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के क्रिस्टोफर लेफलर ने यह रिसर्च किया है। शोध के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के कारण 20 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। हालांकि हालांकि दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। मौतों के आंकड़े छिपाने के विपक्ष के आरोपों के बाद अब एक विदेशी मैगजीन का दावा है कि भारत में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 5 से 7 गुना तक ज्यादा है। 

द इकोनॉमिस्ट में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि आधिकारिक रूप से भारत में जितनी मौतें दिखाई गई हैं। असलियत में उससे पांच से सात गुना ज्यादा मौतें हुई हैं। यह दावा अमेरिका की वर्जिनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के क्रिस्टोफर लेफलर के रिसर्च के आधार पर किया गया है। 

20 लाख से ज्यादा की मौतें

इस शोध में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या बहुत अधिक बताई गई है। शोध के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के कारण 20 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि सरकारी आंकड़े के अनुसार भारत में मरने वालों की कुल संख्या 3 लाख 70 हजार है। 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी ऐसा ही अनुमान जताया था

इकोनॉमिस्ट से पहले अमेरिका के अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक अनुमान पेश किया था। जिसके बाद अखबार का दावा था कि भारत में कोरोना से 6 कम से कम लाख मौतें हुई हैं। सबसे भयानक स्थिति में मौतों का आंकड़ा 42 लाख तक होने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे मनगढंत बताया था। 

मौतों के आंकड़ों को लेकर इसलिए बढ़ा संदेह

कोरोना वायरस के चलते देश में पिछले दो महीने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बिहार जैसे राज्यों में मौतों का पुराना आंकड़ा रिकॉर्ड में शामिल किया है। जिससे इस बात का संदेह बढ़ गया है कि सही आंकड़े सामने नहीं आ पाए हैं। वहीं तेलंगाना को लेकर सामने आए एक शोध में इंश्योरेंस क्लेम को आधार बनाकर दावा किया गया कि कम से कम 8 हजार लोगों  की कोरोना से हुई मौतों को लेकर कोई रिपोर्टिंग ही नहीं हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया