लाइव न्यूज़ :

कास्टिंग काउच पर रेणुका चौधरी ने किया सरोज खान का बचाव, कहा- इससे संसद भी नहीं बची

By भारती द्विवेदी | Updated: April 24, 2018 16:17 IST

हालांकि बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद कोरियोग्राफर सरोज खान ने माफी मांग ली है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान कास्टिंग काउच को लेकर बयान दिया था, जिस पर उनकी आलोचन हो रही है। लेकिन अब कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने सरोज खान के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। रेणुका चौधरी ने कहा है-'ये सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है। ये हर जगह होता है और ये कड़वी सच्चाई है। ये मत सोचिए कि ये संसद या अन्य कार्यस्थल इससे बचा है। अब समय आ गया है कि भारत खड़ा हो और कहे मी टू।' 

हालांकि सरोज खान के बयान पर साउथ की अभिनेत्री श्री रेड्डी ने पलटवार किया था। श्रीरेड्डी हाल ही में कास्टिंग काउच के खिलाफ बीच सड़क पर टॉपलेस होकर चर्चा में आईं थीं। सरोज खान के बयान से श्रीरेड्डी काफी नाराज हैं। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है- 'सरोज मैम आपके लिए मैंने रिस्पेक्ट खो दी है। बड़े होने के नाते आपको युवा अभिनेत्रियों को रास्ता दिखाना चाहिए। आप गलत रास्ता दिखा रही है कि उन्हें प्रोड्यूसर की नौकरानी बनाना होगा।' 

सरोज खान ने कहा- बॉलीवुड वाले रेप के बाद सड़क पर नहीं फेंकते, श्रीरेड्डी ने जवाब दिया- आपने रिस्पेक्ट खो दी

कास्टिंग काउच पर बोलीं सरोज खान- हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है

दरअसल कास्टिंग काउच पर बयान देते हुए बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान ने विवादित बयान दिया था। बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- "ये चला आ रहा है, बाबा आजम के जमाने से। हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। गवर्मेंट के लोग भी करते हैं। तुम फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो? वो कम से कम रोटी तो देती है। रेप करके छोड़ तो नहीं देती।" सरोज खान ने आगे कहा, "ये लड़की के ऊपर है कि तुम क्या करना चाहती हो। तुम उसके हाथ में नहीं आना चाहती तो नहीं आओगी। तुम्हारे पास आर्ट है तो तुम क्यों बेचोगी अपने आप को? फिल्म इंडस्ट्री को कुछ मत कहना, वो हमारा माई-बाप है। "

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं