प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एस के भंडारी का कोविड-19 के कारण निधन

By भाषा | Published: May 14, 2021 01:33 AM2021-05-14T01:33:46+5:302021-05-14T01:33:46+5:30

Renowned gynecologist SK Bhandari dies due to Kovid-19 | प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एस के भंडारी का कोविड-19 के कारण निधन

प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एस के भंडारी का कोविड-19 के कारण निधन

नयी दिल्ली, 13 मई सर गंगा राम अस्पताल में लंबे समय से कार्यरत और प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. भंडारी का बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

डॉ. भंडारी की उम्र 86 वर्ष थी।

उन्हें दो हफ्ते पहले हृदय रोग से जुड़ी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं। यह जानकारी सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. राणा ने दी।

उन्होंने बताया कि डॉ. भंडारी को कोविड-19 की दोनों खुराक लग चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Renowned gynecologist SK Bhandari dies due to Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे