लाइव न्यूज़ :

जाने-माने फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का निधन

By भाषा | Updated: December 24, 2021 09:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 दिसंबर जाने-माने फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का चेन्नई में अपने आवास में निधन हो गया। फिल्म जगत के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि उनकी उम्र 90 वर्ष थी और काफी समय से वह वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

कई राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कारों से सम्मानित सेतुमाधवन ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। दशकों लंबे अपने करियर में उन्होंने पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

मलयालम के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया। 1991 में आई ‘वेनलकिनावुकल’ मलयालम भाषा में निर्देशित उनकी अंतिम फिल्म थी। केरल सरकार ने 2010 में उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘जेसी डैनियल पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।

सेतुमाधवन का जन्म 1931 में केरल के उत्तरी पालक्कड जिले में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी वलसला और तीन बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'