लाइव न्यूज़ :

रीमेक एक तरह से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है: निर्माता डी सुरेश बाबू

By भाषा | Updated: July 21, 2021 17:12 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई फिल्म निर्माता डी सुरेश बाबू ने कहा कि अच्छी पटकथा की गैरमौजूदगी में सफल फिल्मों का रीमेक बनाना वित्तीय लिहाज से व्यावहारिक है क्योंकि ये फिल्में पहले से ही दर्शकों के ‘मानदंड’ से गुजर चुकी होती हैं।

बाबू तेलुगु फिल्म ‘नरप्पा’ के निर्माता हैं, जो कि तमिल फिल्म ‘असुरन’ का रीमेक है और इस फिल्म के लिए अभिनेता धनुष को इस साल की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

इस तेलुगु रीमेक में वेंकटेश डग्गुबती, प्रियामणि और कार्तिक रत्नम नजर आए हैं और इसका निर्माण बाबू और मूल फिल्म के निर्माता कलईपुली एस थानू ने किया है।

बाबू ने पीटीआई-भाषा को जूम के माध्यम से एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘ हमारे पास ऐसे आंकड़े हैं, जो बताते हैं कि साधारण फिल्मों से ज्यादा रीमेक सफल होते हैं। जैसे कि तमिल से तेलुगु रीमेक सफल है। ऐसी भी साधारण फिल्में हैं, जो सफल होती हैं लेकिन रीमेक आपको एक तरह से वित्तीय लागत के मामले में सुरक्षा प्रदान करती है क्योंकि इसकी पटकथा ऐसी होती है, जो दर्शकों के मानदंड से गुजर चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हो सकता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अच्छी पटकथा नहीं लिखी जा रही हैं इसलिए जब किसी ने एक भाषा में अच्छी पटकथा लिखी है तो क्यों न इस पर दोबारा फिल्म बनाई जाए।’’

‘नरप्पा’ का निर्देशन श्रीकांत अडाला ने किया है और यह मंगलवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'