लक्षद्वीप में लॉकडाउन की पाबंदियों में दी गई छूट

By भाषा | Published: June 21, 2021 06:21 PM2021-06-21T18:21:24+5:302021-06-21T18:21:24+5:30

Relaxation in lockdown restrictions in Lakshadweep | लक्षद्वीप में लॉकडाउन की पाबंदियों में दी गई छूट

लक्षद्वीप में लॉकडाउन की पाबंदियों में दी गई छूट

कोच्चि, 21 जून लक्षद्वीप प्रशासन ने कोविड-19 महामारी को लेकर 24 मई से लागू लॉकडाउन की पाबंदियों में सोमवार को कुछ छूट देने की घोषणा की।

केरल तट के पास स्थित लक्षद्वीप के सभी 10 द्वीपों में कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर यह कदम उठाया गया। प्रशासन ने बताया कि द्वीपों में सिर्फ 319 मामले हैं।

अपने सुधारवादी कदमों को लेकर विपक्षी दलों के विरोध का सामना कर रहे प्रशासन ने राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों को अनुमति देने का फैसला किया है, हालांकि इसके लिए लक्षद्वीप के जिलाधिकारी की पूर्वानुमति लेनी होगी।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सप्ताहांत में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रशासन ने मछली पकड़ने, निर्माण कार्य और विकास कार्य गतिविधियों को अनुमति देने का फैसला किया है।

प्रशासन ने कहा कि सभी द्वीपों में दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Relaxation in lockdown restrictions in Lakshadweep

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे