लाइव न्यूज़ :

बाइडन टीम में शामिल की गई कश्मीर मूल की महिला के रिश्तेदारों ने कहा: गर्व की बात

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 जनवरी कश्मीर मूल की समीरा फाजिली को अमेरिका व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय आर्थिक परिषद की उप निदेशक नियुक्त किये जाने पर उनके रिश्तेदारों ने कहा कि यह पूरे कश्मीर के लिए गर्व की बात है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की हस्तांतरण टीम ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय आर्थिक परिषद की उप निदेशक के रूप में फाजिली को नामित किया है। परिषद आर्थिक नीति-निर्माण प्रक्रिया का समन्वय करती है और अमेरिकी राष्ट्रपति को सलाह प्रदान करती है।

फाजिली कश्मीर मूल की ऐसी दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें बाइडन प्रशासन में एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

समीरा फाजिली के एक रिश्तेदार राऊफ फाजिली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें बहुत गर्व है। कश्मीर में हर किसी को गर्व होना चाहिए क्योंकि यह पूरे कश्मीर के लिए गर्व का क्षण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी के लिए यह सम्मान की बात है और बड़ी उपलब्धि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह यहां पैदा नहीं हुई थी और उसके माता-पिता ने 1970-71 में घाटी छोड़ दी थी, लेकिन उसका कश्मीर के साथ एक मजबूत रिश्ता है। वह अंतिम बार 2007 में घाटी आई थीं।’’

समीरा फाजिली के पिता एक सर्जन और मां एक पैथोलॉजिस्ट हैं।

उनके परिवार के एक और करीबी सदस्य ने कहा कि समीरा एक होनहार बच्ची थी और पढ़ाई में अच्छी थी।

रिश्तेदार ने कहा, ‘‘उसके माता-पिता चाहते थे कि वह एक चिकित्सक बने, लेकिन उसकी अन्य योजनाएं थीं। उसका झुकाव जन सेवा की ओर था।’’

उन्होंने कहा कि समीरा फाजिली एक बहुत सक्रिय व्यक्ति हैं जो स्कीइंग, तैराकी, टेनिस और यात्रा करना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कश्मीरी व्यंजनों की बहुत शौकीन थी।

वह वर्तमान में बाइडन-हैरिस हस्तांतरण पर आर्थिक एजेंसी का नेतृत्व कर रही है और इससे पहले फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ अटलांटा में नियुक्त थी।

गौरतलब है कि दिसम्बर में कश्मीर मूल की एक अन्य महिला आयशा शाह को व्हाइट हाउस की डिजिटल रणनीति टीम में एक प्रमुख अधिकारी के तौर पर शामिल किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब