लाइव न्यूज़ :

तकनीकी शिक्षा में क्षेत्रीय भाषा नीति की जरूरत : आईआईटी खड़गपुर के निदेशक

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:03 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वी. के. तिवारी ने शनिवार को कहा कि न केवल स्कूलों में क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा की नीति तय की जाए बल्कि तकनीकी संस्थानों में भी यह नीति विकसित की जाए] ताकि सीखने में भाषा बाधा नहीं बने।

तिवारी ने तकनीकी शिक्षा में क्षेत्रीय भाषा को अपनाने को ‘‘आवश्यक दीर्घावधि लक्ष्य’’ बताया। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस बारे में शिक्षा मंत्रालय के निर्णय की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि मानव मस्तिष्क उस भाषा में संचार को ज्यादा ग्रहण करता है जिसे वह बचपन से जानता है। उन्होंने कहा कि आईआईटी खड़गपुर में गुजारे गए उनके चार दशक के समय में पहले छात्र के रूप में और फिर शिक्षक के रूप में पूरा पठन-पाठन अंग्रेजी में हुआ।

उन्होंने कहा कि छात्रों को जब क्षेत्रीय भाषा और विशेष रूप मातृभाषा में पढ़ाया जाता है तो उनके लिए सीखना काफी आसान हो जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग