राजस्थान में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिये समूचे राज्य में फरवरी 2021 तक 'रेड अलर्ट'

By भाषा | Published: December 5, 2020 09:11 PM2020-12-05T21:11:32+5:302020-12-05T21:11:32+5:30

'Red alert' for the protection of wildlife in Rajasthan across the state by February 2021 | राजस्थान में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिये समूचे राज्य में फरवरी 2021 तक 'रेड अलर्ट'

राजस्थान में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिये समूचे राज्य में फरवरी 2021 तक 'रेड अलर्ट'

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान में वन विभाग ने वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिये समूचे राज्य में फरवरी 2021 तक 'रेड अलर्ट' की शनिवार को घोषणा की गई।

राजस्थान की प्रधान मुख्य वन संरक्षक (होफ) श्रुति शर्मा द्वारा इस संबंध में जारी एक आदेश के अनुसार 'रेड अलर्ट' के दौरान सभी राष्ट्रीय उद्यान, टाईगर रिजर्व, वन्य जीव अभयारण्य व समस्त वन क्षेत्रों में शिकारियों की तलाश के लिये एक सघन अभियान चलाया जायेगा और आश्यकता होने पर स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेकर शिकारियों/अपराधियों को पकडने की कार्यवाही की जायेगी।

आदेश में सभी वनाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गश्ती दल द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में तथा वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिये निरन्तर गश्त करवाई जाये।

यह आदेश रणथम्भौर बाघ परियोजना क्षेत्र के रेंज फलौदी में देवपुरा बांध के समीप लगे कैमरे में शुक्रवार को एक बाघ, टी 108, के गले में एक तार फंसा हुआ नजर आने पर जारी किया गया है।

आदेश में इस बात का जिक्र किया गया है कि इससे पूर्व भी रणथम्भौर बाघ परियोजना में शिकारियों द्वारा लगाये गये फन्दे से गाय, भैंस के फंसने/घायल होने की जानकारी मिली थी। हाल ही में माउंट आबू वन्य जीव अभयारण्य में एक सांभर के शिकार की घटना सामने के बाद पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

शुक्रवार को रणथम्भौर बाघ परियोजना क्षेत्र के रेंज फलौदी में बाघ के गले में तार फंसा दिखने के बाद वन विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से उसे बेहोश करने की अनुमति मांगी थी। बाघ को शनिवार सुबह 11 बजे बेहोश किया गया और उसके गले से तार हटाने के बाद सुबह 11.45 बजे उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Red alert' for the protection of wildlife in Rajasthan across the state by February 2021

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे