लाइव न्यूज़ :

'असली आ रहे हैं नकली से सावधान', पोस्टर के जरिए शिवसेना ने राज ठाकरे पर साधा निशाना, कहा असली हिंदुत्व की हुंकार के लिए लोग रैली में हो शामिल

By आजाद खान | Updated: May 8, 2022 13:56 IST

आपको बता दें कि लाउडस्पीकर विवाद और हनुमान चाहीसा मामले के बीच शिवसेना ने पोस्टर के जरिए राज ठाकरे पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने एक बार फिर से राज ठाकरे पर निशाना साधा है। 14 मई को शिवसेना एक रैली करने जा रही है। इस रैली के पोस्टर में लोगों को नकली वाले से सावधान होने की बात कही गई है।

मुंबई: लाउडस्पीकर विवाद और हनुमान चाहीसा मामले को लेकर महाराष्ट्र में आजकल सियासत बहुत गर्म है। इस दौरान शिवसेना और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बीच खूब बयानबाजी भी चल रही है। ऐसे में 14 मई को शिवसेना एक रैली करने जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अन्य नेता भी शामिल होने वाले हैं। इस रैली की तैयारी के तौर पर शिवसेना जगह-जगह पोस्टर लगा रही है। शिवसेना पोस्टर के जरिए राज ठाकरे पर निशाना साध रही है और बिना उनका नाम लिए हुए पोस्टर के जरिए लोगों को सावधान भी कर रही है। पोस्टर में यह कहा गया है कि असली वाले आ रहे है, ऐसे में नकली वाले से लोग सावधान हो जाए। 

क्या लिखा है पोस्टर में

शिवसेना द्वारा जारी पोस्टर में बिना नाम लिए हुए राज ठाकरे पर निशाना साधा गया है। आम लोगों से रैली में शामिल होने की अपील कर शिवसेना ने पोस्टर पर लिखा है, "असली हिंदुत्व की हुंकार सुनने के लिए रैली में आना ही चाहिए।" वहीं पोस्टर पर राज ठाकरे को भी घेरते हुए उन्हें नकली बताया गया है और लिखा है, "असली आ रहे हैं, नकली से हो जाइये सावधान।" यह पोस्टर शिवसेना अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वहीं इस पोस्टर को जगह-जगह पर भी लगाया जा रहा है। 

शिवसेना-मनसे नेता एक दूसरे पर कर रहे है बयानबाजी

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटाने के बयान से महाराष्ट्र में सियासत चरम पर है। ऐसे में दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे है। कुछ दिन पहले जहां राज ठाकरे ने औरंगाबाद में एक रैली कर शिवसेना पर हमला बोला था वहीं अब शिवसेना 14 मई को रैली करने जा रही है। इस रैली में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और बीजेपी पर मुख्य रुप से शिवसेना हमला करेगी। 

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाउद्धव ठाकरेराज ठाकरेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर