लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं रावत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 13:35 IST

Open in App

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि वह चाहते हैं कि उन्हें कांग्रेस के पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख रावत ने कहा कि उनके मन में यह था कि राज्य विधानसभा चुनाव पर पूरा ध्यान लगाने के लिए वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त किये जाने का आग्रह करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त किये जाने की मांग की है तो उन्होंने बृहस्पतिवार को देहरादून में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां। यही कारण है।’’ साथ ही, उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसका वह पालन करेंगे। रावत ने कहा, ‘‘अगर मेरी पार्टी कहती हैं आप इसे (पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी) जारी रखें तो मैं इस जिम्मेदारी का निवर्हन करता रहूंगा।’’ उल्लेखनीय है कि पंजाब और उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच रिश्तों में कड़वाहट के कारण पिछले कुछ महीनों में कई बार विवाद खड़ा हुआ है। रावत के करीबियों का कहना है कि पंजाब कांग्रेस में विवाद को सुलझाने के प्रयास में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अपने राज्य में पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जबकि वह कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड कें सबसे बड़े चेहरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर