लाइव न्यूज़ :

रावत ने चैखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी का किया हवाई निरीक्षण

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:59 IST

Open in App

देहरादून, 28 जनवरी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के निकट चैखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी का हवाई निरीक्षण किया और कहा कि प्रदेश में हवाई संपर्क बढ़ाने के साथ ही भारत-चीन सीमा के नजदीक होने के कारण यह सेना के लिए भी बहुत उपयोगी होगा ।

हैलीकॉप्टर से अल्मोड़ा से पौड़ी आते समय प्रस्तावित हवाई पट्टी का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं का मध्य क्षेत्र होने तथा गैरसैंण के समीप होने के साथ ही सीमान्त क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण भी चैखुटिया सैन्य सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसीलिए इसके निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया था।

उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने भी सामरिक दृष्टि से चैखुटिया में हवाई पट्टी की नितान्त आवश्यकता बतायी है ।

हवाई पट्टी के निर्माण को पूरी तरह से राज्यहित में बताते हुए रावत ने कहा कि भारत-चीन सीमा के नजदीक होने के कारण सेना को भी उससे बहुत सुविधा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?