लाइव न्यूज़ :

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर निशाना, पूछा- 'भारत को पीड़ा होती है तो राहुल खुश क्यों होते हैं?'

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2019 13:24 IST

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताना चाहते हैं कि ट्विटर से देश नहीं चलता।

Open in App
ठळक मुद्देमसूद अजहर पर मिले झटके के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा था तंजरविशंकर प्रसाद ने राहुल के ट्वीट पर कहा- देश ट्विटर से नहीं चलता '2009 में जब मसूद के मसले पर जब मिली विफलता तब राहुल ने क्यों नहीं किया था ट्वीट'

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर चीन के अड़ंगे के बाद बीजेपी-कांग्रेस के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब भी भारत को पीड़ा होती है तो कांग्रेस अध्यक्ष को क्यों खुशी होती है। रविशंकर प्रसाद ने साथ ही कहा कि चीन को छोड़कर UNSC के सभी देशों ने भारत का समर्थन किया, यह भारत की कूटनीतिक जीत है। 

रविशंकर ने कहा, 'पहले भारत को इसके लिए प्रयास करना पड़ता था लेकिन अब ये देश खुद भारत का समर्थन कर रहे हैं। राजनीति में विरोध होना चाहिए लेकिन आतंकवाद के मुद्दे पर इस तरह का रवैया क्यों? राहुल गांधी को क्या हो गया है?'

रविशंकर ने साथ ही कहा कि वे राहुल गांधी को बताना चाहते हैं कि ट्विटर से देश नहीं चलता। रविशंकर का यह बयान राहुल के उस ट्वीट के बाद आया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को 'डरा हुआ' बताया था।

रविशंकर ने कहा, 'राहुल गांधी के तो चीन से अच्छे संबंध हैं। डोकलाम मुद्दे पर वह चीनी दूत से मुलाकात करते हैं। ऐसे में फिर मसूद अजहर के मुद्दे पर वह अपने संबंधों का प्रयोग करके चीन को समझाते क्यों नहीं।' 

रविशंकर ने साथ ही पूछा, 'साल 2009 में UPA द्वारा मसूद अजहर पर बैन लगवाने के प्रयास के दौरान चीन ने यही रवैया अपनाया था तब क्या राहुल गांधी ने कोई ट्वीट किया था?' रविशंकर ने साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद राहुल गांधी सिर्फ 2 दिन तक सरकार के साथ खड़े रहे और उसके बाद उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा दिए। रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सबूत मांग रहे हैं।

इससे पहले राहुल ने पीएम मोदी की चीन के साथ कूटनीति पर सवाल उठाये थे। राहुल गांधी ने मसूद अजहर के मसले पर भारत को मिले झटके के बाद लिखा था, 'कमजोर मोदी शी जिनपिंग से डरे हुए हैं। पीएम गुजरात में जिनपिंग के साथ झूला झूलते हैं, दिल्ली में गले लगाते हैं और चीन में उनके आगे झुकते हैं।'

टॅग्स :राहुल गांधीमसूद अजहरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत