रवीश कुमार ने जीता 2019 का रमन मैग्सेसे पुरस्कार, पत्रकारिता में दिए उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

By आदित्य द्विवेदी | Published: August 2, 2019 09:03 AM2019-08-02T09:03:48+5:302019-08-02T10:03:51+5:30

पत्रकार रवीश कुमार ने 2019 का रमन मैग्सेसे अवार्ड जीता है। एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को मिल रहा है।

Ravish Kumar wins 2019 Ramon Magsaysay award | रवीश कुमार ने जीता 2019 का रमन मैग्सेसे पुरस्कार, पत्रकारिता में दिए उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

रवीश कुमार ने जीता 2019 का रमन मैग्सेसे पुरस्कार, पत्रकारिता में दिए उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

Highlightsवरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने 2019 का रमन मैग्सेसे अवार्ड जीता है। साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को यह पुरस्कार मिल रहा है। इससे पहले 2007 में पी. साईनाथ ने यह अवार्ड जीता था।

एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार ने 2019 का रमन मैग्सेसे अवार्ड जीता है। एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को मिल रहा है। इससे पहले 2007 में पी. साईनाथ ने यह अवार्ड जीता था।

रवीश कुमार के साथ म्यांमार के को सी विन, थाइलैंड की अंगहाना नीलपाइजित, फिलिपींस के रेमंड और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की को यह अवार्ड देने की घोषणा की गई है। एक ट्वीट में रमन मैग्सेसे कमेटी ने बताया कि रवीश कुमार को यह अवार्ड पत्रकारिता में वंचितों की आवाज उठाने के लिए दिया जा रहा है। 

रमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन ने कहा कि रवीश कुमार का कार्यक्रम प्राइम टाइम जीवन के असली मुद्दों और आम जनों की समस्याओं को रिपोर्ट करता है।

क्या है रमन मैग्सेसे पुरस्कार

एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह रमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा फिलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है। यह पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिया जाता है। ये श्रेणिया हैं- शासकीय सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता एवं साहित्य, शांति और उभरता नेतृत्व।

पत्रकारिता एवं साहित्य श्रेणी में रमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय

1. 2019- रवीश कुमार

2. 2007- पालगुम्मी साईनाथ

3. 1997- महाश्वेता देवी

4. 1992- रवि शंकर

5. 1991- के वी सुब्बना

6. 1984- राशीपुरम लक्ष्मण

7. 1982- अरुण शौरी

8. 1981- गौर किशोर घोष

9. 1975- बीजी वर्गीस

10. 1967- सत्यजित राय

11. 1961- अमिताभ चौधरी

Web Title: Ravish Kumar wins 2019 Ramon Magsaysay award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे