लाइव न्यूज़ :

रवि शंकर प्रसाद ने कहा-डाक विभाग को 25 करोड़ बचत खाते खोलने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए

By भाषा | Updated: October 15, 2019 19:56 IST

डाक सप्ताह समारोह में मंत्री ने डाक विभाग से डाक बीमा खाता बढ़ाने का भी आग्रह किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की आबादी पर 3.05 करोड़ बीमा खातें स्वीकार्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देडाक बचत खातों की संख्या मौजूदा 17 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। राष्ट्रीय डाक सप्ताह समारोह में मंत्री ने डाक विभाग से डाक बीमा खाता बढ़ाने का भी आग्रह किया।

संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि डाक विभाग को आने वाले वर्षों में डाक बचत खातों की संख्या मौजूदा 17 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि साथ ही उसे भारतीय डाक भुगतान बैंक से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

यहां राष्ट्रीय डाक सप्ताह समारोह में मंत्री ने डाक विभाग से डाक बीमा खाता बढ़ाने का भी आग्रह किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की आबादी पर 3.05 करोड़ बीमा खातें स्वीकार्य नहीं है। प्रसाद ने डाक विभाग से वैश्विक कंपनियों के साथ भागीदारी करने का भी आग्रह किया और अगर कोई प्रशासनिक मुद्दे हैं, उसका सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए।

उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अनौपचारिक सफल सम्मेलन की पृष्ठभूमि में महाबलीपुरम के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उस पर विशेष डाक टिकट तैयार करने पर काम करने को कहा। 

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPost Office Scheme: बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम; जानें

भारतPost Office Schemes: इन 5 स्कीम में आज से करो इन्वेस्ट, कुछ ही सालों में मिलेगा बंपर रिटर्न; ऐसे करें निवेश

कारोबारकोई तोहफा नहीं, लगातार 7वीं तिमाही?, पीपीएफ, डाकघर, एनएससी, केवीपी और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर में बदलाव नहीं

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं