लाइव न्यूज़ :

तीन फिल्मों ने 2 अक्टूबर को 120 करोड़ की कमाई की, कहां है मंदी: रविशंकर प्रसाद

By विनीत कुमार | Updated: October 12, 2019 17:06 IST

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बेरोजगारी पर NSSO की रिपोर्ट को भी गलत ठहराया। रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'वह रिपोर्ट गलत थी। मैं आपको 10 उपयुक्त डाटा देता हूं, इनमें से कोई एक भी उस रिपोर्ट में शामिल नहीं था।'

Open in App
ठळक मुद्देकानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने NSSO की रिपोर्ट को गलत बताया मंदी के सवाल पर भी केंद्रीय मंत्री ने दिया अजीबोगरीब तर्क, कहा- फिल्में करोड़ों कमा रही हैं

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आर्थिक मंदी को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंदी की बात को लगभग नकारते हुए कहा कि फिल्में करोड़ों की कमाई कर रही हैं और ऐसा केवल उसी देश में होता है जहां अर्थव्यवस्था अच्छी हो। साथ ही कानून मंत्री ने बेरोजगारी पर NSSO की रिपोर्ट को भी गलत ठहराया।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तीन फिल्मों ने 2 अक्टूबर को 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रविशंकर प्रसाद ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कि देश में मोबाइल, मेट्रो और सड़के बन रही हैं और लोगों को रोजगार मिल रहा है।

मंदी की बात फिल्मों की कमाई से जोड़ते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'मैं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री था और फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। फिल्में बड़ा बिजनेस कर रही हैं। तीन फिल्में 2 अक्टूबर को रिलीज हुई और फिल्म समीक्षक कोमल नहाटा ने मुझे बताया कि छुट्टी (2 अक्टूबर) के दिन तीनों फिल्मों ने कुल 120 करोड़ की कमाई की। 120 करोड़ उसी देश से आता है जहां की अर्थव्यवस्था अच्छी हो।'

NSSO की रिपोर्ट पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'वह रिपोर्ट गलत थी। मैं आपको 10 उपयुक्त डाटा देता हूं, इनमें से कोई एक भी उस रिपोर्ट में शामिल नहीं था। हमने कभी नहीं कहा कि हम सभी को सरकारी नौकरी देंगे। कुछ लोग सुनियोजित तरीके से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।' 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का यह बयान उस समय आया है जब देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच प्रतिशत रह गयी। यह पिछले सात साल का न्यूनतम स्तर है। विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में यह गिरावट आई है। इसके बाद रिजर्व बैंक ने हालिया मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में 2019-20 के लिये आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.90 प्रतिशत से घटाकर 6.10 प्रतिशत कर दिया।

इन हालात के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हाल ही में कहा था कि आर्थिक नरमी को दूर करने के लिये सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिये अलग-अलग विशेष उपाय कर रही है। सीतारमण साथ ही निर्यात बेहतर करने, ऋण उपलब्धता आसान बनाने, वेंडरों को जल्दी पुनर्भुगतान कर अधिक धन उपलब्ध कराने और बैंकों में पूंजी डालने समेत अन्य उपायों का संकेत देते हुए कह चुकी हैं कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिये विशिष्ट उपायों पर गौर कर रही है। 

टॅग्स :रविशंकर प्रसादबेरोजगारीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो