लाइव न्यूज़ :

रविशंकर प्रसाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का दान दिया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:42 IST

Open in App

पटना, छह फरवरी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को 11 लाख रुपये का योगदान दिया।

प्रसाद ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधियों मोहन सिंह और राजेश पांडेय को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा।

सिंह बिहार और झारखंड के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्रीय कार्यवाह हैं और पांडेय दक्षिण बिहार आरएसएस के प्रचारक हैं।

केंद्रीय कानून और न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का योगदान कर वह बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा,‘‘मैं इलाहाबाद उच्च न्यायालय में राम लल्ला का वकील था, जहां हम केस जीते थे, यह बहुत अच्छा होता अगर मुझे उच्चतम न्यायालय में भी मामले पर बहस करने का अवसर मिला होता लेकिन चूंकि मैं कानून मंत्री था,इसलिए मैं इस मामले में बहस नहीं कर सकता था।’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि वह भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग