लाइव न्यूज़ :

रविशंकर प्रसाद ने की व्हाट्सएप हैकिंग पर पुष्टि, कहा-देश में 121 लोगों के फोन को बनाया गया निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 15:04 IST

रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा में कहा कि सरकार वॉट्सएप प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। वॉट्सएप के साथ हुई मीटिंग में उन्होंने किसी भी तरह की डेटा ब्रीच से इनकार किया था। सरकार की कोशिश है कि आपका डेटा सुरक्षित रहे।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर प्रसाद ने पुष्टि की है कि भारत में करीब 121 लोगों के फोन को निशाना बनाया गया है।उन्होंने बताया कि बीते पांच सितंबर, 2019 को वाट्सएप ने सीईआरटी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी।

व्हाट्सएप जासूसी को लेकर रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को राज्यसभा में पुष्टि करते हुए कहा कि भारत में करीब 121 लोगों के फोन को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा 'बीते पांच सितंबर, 2019 को वाट्सएप ने सीईआरटी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि इस बात की अभी भी जानकारी नहीं मिली है कि कौन-सी जानकारी हैकर्स तक पहुंची है।'

रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा में कहा कि सरकार वॉट्सएप प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। वॉट्सएप के साथ हुई मीटिंग में उन्होंने किसी भी तरह की डेटा ब्रीच से इनकार किया था। सरकार की कोशिश है कि आपका डेटा सुरक्षित रहे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा 'भारतीय और विदेशी दोनों का ही डिजिटल बाजार में योगदान देने के लिए स्वागत है। उन्हें यह समझना होगा कि भारतीयों की रक्षा और सुरक्षा का मुख्य महत्व है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए उचित सुरक्षा कदम उठाने चाहिए।

वहीं, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं वॉट्सएप इस्तेमाल नहीं करता। फिर भी आज चेक करने के लिए वॉट्सएप और गूगल का इस्तेमाल किया। सरकार जासूसी कर रही है। आपकी लीडरशिप भली भांति जानती है। मैं मांग करता हूं कि पेगासस के साथ हुई अधिकारिक मीटिंग के मीनट्स सदन के सामने रखे जाएं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि अगर सरकार सही से जवाब देने में विफल रहती है तो ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी गठित करके इसकी पूरी करवाई हो सभी दलों से मैं यही अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि क्या सरकार स्वीकार करती है कि उसने जासूसी करने के लिए पेगासस खरीदा, यदि हां, तो यह सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का उल्लंघन है। क्या सरकार ने एनएसओ के खिलाफ जांच करवाई। सरकार को यह बताना चाहिए कि व्हाट्सएप के जरिए कितने फोन हैक हुए।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद शीतकालीन सत्रव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष