लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को तिहाड़ भेजा गया, एक अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में 

By भाषा | Updated: September 19, 2019 18:50 IST

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने पुरी को जेल के डॉक्टर की सलाह पर अपनी दवाएं साथ ले जाने की इजाजत दे दी। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से ऑर्थोपेडिक गद्दे मुहैया कराने की पुरी के अनुरोध पर विचार करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने हवालात प्रभारी को निर्देश दिया कि वह पुरी को तिहाड़ जेल ले जाते समय उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करें।अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने में बरती गई अनियमितता के आरोपों के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में धन शोधन के आरोपी रतुल पुरी को एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे हैं। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने पुरी को जेल के डॉक्टर की सलाह पर अपनी दवाएं साथ ले जाने की इजाजत दे दी। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से ऑर्थोपेडिक गद्दे मुहैया कराने की पुरी के अनुरोध पर विचार करने को कहा।

अदालत ने हवालात प्रभारी को निर्देश दिया कि वह पुरी को तिहाड़ जेल ले जाते समय उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि इटली की कंपनी फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहयोगी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने में बरती गई अनियमितता के आरोपों के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलामध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप