लाइव न्यूज़ :

रतलाम में सड़क हादसा, खड़े ट्रक से यात्री बस की टक्कर में दो लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

By राजेश मूणत | Updated: February 15, 2023 11:35 IST

Open in App

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में महू नीमच फोरलेन पर सरवड़ जमुनिया गांव के समीप बुधवार तड़के सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस खड़े ट्राले से जाकर टकरा गई । इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। 

मृतकों में बस चालक भी शामिल है। बस राजस्थान के भीलवाड़ा की तरफ जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े ट्राले से टकरा गई। टक्कर से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण  मौके पर पहुंचे। उन्होने बिलपांक थाना पुलिस को सूचित किया और पुलिस की मदद से घायलों को रतलाम जिला अस्पताल पहुंचाया। 

पुणे से भीलवाड़ा जा रही थी बस

यात्री बस महाराष्ट्र के पुणे से राजस्थान के भीलवाड़ा जा रही थी। घायलों का उपचार रतलाम जिला अस्पताल में जारी है। बिलपांक थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। हादसे में रतलाम के जावरा रोड़ निवासी साबिर पिता मोहम्मद यूसुफ अब्बासी तथा राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी रईस पठान पिता अब्दुल रहमान की मौत हो गई है।

टॅग्स :Madhya PradeshRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए