लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराया गया राशन तृणमूल कांग्रेस ने लूटा : ईरानी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:08 IST

Open in App

(स्लग में बदलाव के साथ रिपीट)

डुमुरजुला (पश्चिम बंगाल), 31 जनवरी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया।

हावड़ा जिले में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के कार्यक्रम के लिए ईरानी को भेजा गया। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन और शुक्रवार को इजरायली दूतावास के निकट विस्फोट के कारण शाह का राज्य का दो दिवसीय दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रैली को संबोधित किया।

ईरानी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा कि घर लौट रहे प्रवासी कामगारों के लिए ‘गरीब रोजगार योजना’ के तहत देशभर में 50 करोड़ से अधिक श्रम दिवस सृजित किए गए, लेकिन ‘‘बंगाल में यह नहीं हुआ।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले वर्ष कहा था कि पश्चिम बंगाल में योजना को लागू नहीं किया गया क्योंकि राज्य ने प्रवासी श्रमिकों से जुड़ा आंकड़ा साझा नहीं किया, जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अपने गृह स्थान लौट गए थे।

शहरों से अपने गांवों को लौटे प्रवासी कामगारों के लिए प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष जून में रोजगार योजना की शुरुआत की थी।

ईरानी ने यहां भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया।’’

उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने जो श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई थीं, उन्हें ममता बनर्जी ने ‘कोरोना एक्सप्रेस’ नाम दिया था।

ईरानी ने कहा, ‘‘मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे बंगाल के बेटे-बेटियों को क्या वह वायरस मानती हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा के 130 से अधिक कार्यकर्ता मारे गए। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानी को लोग याद रखेंगे और भगवा पार्टी के लिए ‘‘चुप चाप, पदम चाप, पदम चाप (भाजपा के चुनाव चिह्न कमल छाप पर चुपचाप वोट देंगे)’’ नारे के साथ वोट करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि हालांकि बनर्जी श्री राम का त्याग कर रही हैं लेकिन बंगाल में ‘राम राज्य’ आएगा।

मंत्री ने आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री ने हर राज्य को राशन कार्ड के आधार पर अनाज वितरण करने के लिए कहा था लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने इस तरह के वितरण के लिए कूपन बांटे और ‘‘ये उन लोगों को दिए गए जो टीएमसी से जुड़े हुए थे।’’

बंगाली में बोलते हुए ईरानी ने दावा किया कि असहाय लोग जब भोजन की मांग करते हुए सड़कों पर निकले तो उन पर लाठीचार्ज किया गया।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने राशन धोखाधड़ी के आरोप में कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण भर किया लेकिन टीएमसी के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाएं गिनाईं।

ईरानी ने आरोप लगाए कि टीएमसी के नेता ‘‘कट मनी’’ लेने में लगे हुए हैं जो राज्य में ‘‘एक प्रथा’’ हो गई है।

रैली में टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल हुए जिनमें पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे बानी सिंघा राय भी हैं। इसमें राजीब बनर्जी सहित कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा