लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कमलनाथ सरकार में फिक्स हैं थानों के रेट, सरकार लाचार और प्रशासन है लचर 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 31, 2019 06:10 IST

कानून व्यवस्था को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि कमलनाथ सरकार में थानों का रेट फिक्स हो गया है, सरकार लाचार हैं और प्रशासन लचर. रेत माफिया बेखौफ कारनामों को अंजाम दे रहे हैं. हर तरफ लूट, भ्रष्टाचार, और अराजकता है, हम चुप नहीं बैठेंगे, प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ेंगे. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार में थानों के रेट फिक्स हैं. सरकार लाचार और प्रशासन लचर है. वहीं कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चौहान अपने कार्यकाल को देखे, इनके चाल चरित्र से सब वाकिफ हैं.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार में थानों के रेट फिक्स हैं. सरकार लाचार और प्रशासन लचर है. वहीं कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चौहान अपने कार्यकाल को देखे, इनके चाल चरित्र से सब वाकिफ हैं.

कानून व्यवस्था को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि कमलनाथ सरकार में थानों का रेट फिक्स हो गया है, सरकार लाचार हैं और प्रशासन लचर. रेत माफिया बेखौफ कारनामों को अंजाम दे रहे हैं. हर तरफ लूट, भ्रष्टाचार, और अराजकता है, हम चुप नहीं बैठेंगे, प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ेंगे. 

वहीं शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट पर राज्य के सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान अपने कार्यकाल को देख लें, उस दौरान क्या स्थिति थे. इनके चाल चरित्र को सब जानते हैं. अवैध उत्खनन को लेकर उन्होंने कहा कि हमने जो सच्चाई थी, वह मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताई थी और इसके बाद कार्रवाई होने के बाद वहां पर अवैध उत्खनन बंद हो गया है.

दूसरे ट्वीट में चौहान ने कहा कि महाकाल मंदिर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा में राज्य सरकार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व उज्जैन की जनता को शामिल नहीं किया. मेरी मांग है कि जो भी नीतिगत फैसले मंदिर के संबंध में लिए जाएं, उसमें स्थानीय विधायक, सांसद, महापौर और जनता को भी सम्मिलित कर उन्हें भागीदार बनाया जाए.

कमलनाथ सरकार पर किसानों को नहीं भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर किसानों को ढांढस बंधाते हुए कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारा अन्नदाता खुद को अकेला महसूस कर रहा है. कमलनाथ सरकार पर किसान को भरोसा नहीं. न कर्ज़ माफी की आस, न मुआवजा मिलने का भरोसा, हमें उनके हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ना है और उनका हक दिलवाना है.

पोल-खोल स्पर्धा शुरू

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मंत्री गोविंद सिंह द्वारा अवैध उत्खनन के मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद उसका समर्थन किया साथ ही इसे लेकर कटाक्ष भी किया. उन्होंने कहा कि रेत खनन को लेकर राज्य में कांग्रेस सरकार में सरकार और मंत्रियों के बीच पोल-खोल स्पर्धा शुरु हो गई है, जो जीता रेस उसकी.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों