लाइव न्यूज़ :

संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे रतन टाटा, मोहन भागवत भी होंगे उपस्थित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2019 13:46 IST

संघ ने इसी समारोह के लिए टाटा को आमंत्रित किया है. बहरहाल अभी तक आमंत्रण स्वीकार होने की जानकारी नहीं मिली है. बहरहाल संघ सूत्रों का दावा है कि अगले सप्ताह स्वीकृति मिल जाएगी. इस समारोह को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी संबोधित करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे18 अप्रैल को भी टाटा ने नागपुर के महाल स्थित संघ मुख्यालय में आकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की थी.पिछले कुछ समय से रतन टाटा के संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की खबरें आ रही हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में इस बार टाटा समूह के अध्यक्ष एवं विख्यात उद्योगपति रतन टाटा के आने की उम्मीद है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संघ ने टाटा को समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का आमंत्रण भेजा है. 

पिछले वर्ष पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस समारोह के मुख्य अतिथि थे. उल्लेखनीय है कि हर वर्ष नागपुर में होने वाला तृतीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर संघ के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. 23 मई को आरंभ इस शिविर में देशभर के 828 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं. इसका समापन रेशिमबाग मैदान पर 16 जून को शाम 6. 30 बजे होगा. 

संघ ने इसी समारोह के लिए टाटा को आमंत्रित किया है. बहरहाल अभी तक आमंत्रण स्वीकार होने की जानकारी नहीं मिली है. बहरहाल संघ सूत्रों का दावा है कि अगले सप्ताह स्वीकृति मिल जाएगी. इस समारोह को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी संबोधित करेंगे. 2017 में इस समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल के सेवानिवृत्त सेना प्रमुख जनरल रुक्मांगुद कटवाल शामिल हो चुके हैं. 

कर्नाटक के धर्मगुरु डॉ.वीरेंद्र हेगड़े, सुप्रसिद्ध स्तंभ लेखक रंतिदेव सेनगुप्ता भी मुख्य अतिथि रह चुके हैं. बॉक्स अप्रैल में भागवत से मिले थे टाटा पिछले कुछ समय से रतन टाटा के संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की खबरें आ रही हैं. 

18 अप्रैल को भी टाटा ने नागपुर के महाल स्थित संघ मुख्यालय में आकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की थी. इससे पहले 28 दिसंबर 2016 को टाटा अचानक नागपुर के संघ मुख्यालय पहुंचे थे. मुंबई के एक कार्यक्रम में टाटा ने भागवत के साथ मंच साझा किया था.

टॅग्स :रतन टाटामोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप