लोजपा में रार: चिराग ने पांच सांसदों को निष्कासित किया, पारस गुट ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया

By भाषा | Published: June 15, 2021 05:45 PM2021-06-15T17:45:47+5:302021-06-15T17:45:47+5:30

Rar in LJP: Chirag expelled five MPs, Paras faction removed him from the post of president | लोजपा में रार: चिराग ने पांच सांसदों को निष्कासित किया, पारस गुट ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया

लोजपा में रार: चिराग ने पांच सांसदों को निष्कासित किया, पारस गुट ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया

नयी दिल्ली, 15 जून लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान की अगुवाई वाले धड़े ने मंगलवार को पांच असंतुष्ट पार्टी सांसदों को निष्कासित कर दिया, वहीं उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट ने चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया।

एक दिन पहले ही लोकसभा सचिवालय ने पारस को सदन में लोजपा के नेता के तौर पर मान्यता दी थी। इसके बाद दोनों धड़ों ने आनन-फानन में पार्टी पर नियंत्रण पाने की कोशिशें तेज कर दीं। पारस पार्टी संस्थापक दिवंगत राम विलास पासवान के सबसे छोटे भाई हैं।

राम विलास पासवान के पुत्र चिराग संसदीय दल में अलग-थलग पड़ गये हैं क्योंकि उन्हें छोड़कर बाकी सांसद पारस का समर्थन कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि पारस को पार्टी के अन्य नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। दोनों धड़े पार्टी पर अपने नियंत्रण का दावा कर रहे हैं, ऐसे में मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचने के आसार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rar in LJP: Chirag expelled five MPs, Paras faction removed him from the post of president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे