लाइव न्यूज़ :

बिहार में होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में तेजी से कार्रवाई होगी: नीतीश

By भाषा | Updated: April 6, 2021 01:55 IST

Open in App

पटना,पांच अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली के दिन मधुबनी जिले में एक बीएसएफ जवान सहित पांच लोगों की हत्या और एक अन्य को जख्मी कर दिए जाने की घटना पर सोमवार को कहा कि दोषियों के खिलाफ तेजी से सख्त कार्रवाई होगी।

पटना स्थित जदयू कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह कहा।

बिहार में बढती अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने की ओर इशारा करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘ अगर अपराध की कोई घटना होती है तो उसे देखना पुलिस की जिम्मेदारी है। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर सरकार के उच्चस्तरीय अधिकारी सूचना देते हैं और उस पर तत्काल आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है।’’

जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अबतक दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, मुख्य आरोपी प्रवीण झा, नवीन झा और भोला सिंह फरार हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?