लाइव न्यूज़ :

अगर बलात्कार पीड़िता ने बदला बयान तो उसके खिलाफ भी चलेगा मुकदमाः सुप्रीम कोर्ट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 30, 2018 11:10 IST

न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बनाने वाले मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अगर आरोपी को बचाने के लिए बलात्कार पीड़िता अपना बयान बदलती है तो कोर्ट चुप नहीं बैठेगा। पीड़िता के खिलाफ भी दर्ज होगा मुकदमा।

Open in App

नई दिल्ली, 30 सितंबरःसुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि अगर बलात्कार मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता समझौता करती है और आरोपी को बचाने के लिए बयान बदलती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। रेप पीड़िता के खिलाफ भी मुकदमा चलाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच ने 14 साल पुराने एक मामले की सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया। इस बेंच में जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस केएम जोसेफ शामिल थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत में सुनवाई का उद्देश्य सच को सामने लाना और न्याय दिलाना है। आरोपी या पीड़िता को अनुमति नहीं दी जा सकती कि वो झूठ बोलकर क्रिमिनल ट्रायल पलट दे और न्याय व्यवस्था का मजाक बनाए।

14 साल पुराने मामले में फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने 2004 के एक मामले में यह फैसला सुनाया है। उस वक्त पीड़िता महज 9 साल की थी। घटना की मुख्य गवाह पीड़िता की बड़ी बहन थी। उसी दिन पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता ने शिनाख्त भी कर दी।

बयान से पलट गई पीड़िता

घटना के छह महीने बाद ही पीड़िता और मुख्य गवाह बलात्कार की बात से मुकर गई। उन्होंने कहा कि गिरने की वजह से चोट लगी है। ऐसे में ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया। तमाम सबूतों के आधार हाई कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करने के बाद कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़िता को बयान पलटने पर मजबूर किया गया। बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'अगर कोई न्यायिक प्रक्रिया को पलटने का प्रयास करता है कोर्ट चुप नहीं बैठेगा। अगर पीड़िता बयान बदलती है तो उसके खिलाफ भी मुकदमा चलाया जाएगा। हालांकि यह मामला 14 साल पुराना है इसलिए पीड़िता को छोड़ा जा रहा है।'

टॅग्स :रेपसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां