भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

By भाषा | Published: August 18, 2021 11:38 PM2021-08-18T23:38:51+5:302021-08-18T23:38:51+5:30

Rape case registered against political advisor of BJP leader Babulal Marandi | भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ एक युवती ने रांची के अरगोड़ा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरगोड़ा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में युवती ने दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि युवती के अनुसार बलात्कार का मामला लगभग एक वर्ष पूर्व का है। खूंटी की रहने वाली इस युवती ने बताया कि वह सुनील तिवारी के घर पर घरेलू कामकाज करती थी और मार्च 2020 की रात यह घटना हुई। इस बीच तिवारी ने इस मामले में खुद को बेकसूर बताया है। तिवारी ने कहा है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ अनेक मामलों से जुड़े हैं अतः उन्हें फंसाया जा रहा है। तिवारी ने बताया कि उन्होंने झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी सहित कई आला अधिकारियों को इस संबंध में पहले ही पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी और बताया था कि उन्हें फंसाने की साजिश चल रही है। तिवारी ने 19 जून 2021 को अधिकारियों को यह पत्र लिखा था। पुलिस ने बताया है कि तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में भाजपा के नेताओं विशेषकर बाबूलाल मरांडी की कोई प्रतिक्रिया अबतक नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rape case registered against political advisor of BJP leader Babulal Marandi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे