लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप, येदियुरप्पा ने सीएम रहते बीजेपी के शीर्ष नेताओं को पहुंचाये 1800 करोड़ रुपये

By एएनआई | Updated: March 22, 2019 15:06 IST

रणदीप सुरजेवाला ने एक डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कई सीनियर बीजेपी नेताओं के नाम हैं जिन्हें पैसे दिये गये।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने एक पत्रिका में छपे रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी पर साधा निशानाकांग्रेस का आरोप- येदियुरप्पा के सीएम रहते बीजेपी के नेताओं को पहुंचाये करोड़ो रुपयेकांग्रेस ने कहा- 'इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास 2017 से है डायरी, जांच क्यों नहीं हुई'

कांग्रेस ने एक पत्रिका में छपी रिपोर्ट के हवाले से बीजेपी पर 1800 करोड़ रुपये 'रिश्वत' लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहने के दौरान बीएस येदियुरप्पा ने 1800 करोड़ रुपये बीजेपी के शीर्ष नेताओं को पहुंचाये। सुरजेवाला ने एक डायरी का जिक्र करते हुए कहा, 'इसमें येदियुरप्पा सहित कई सीनियर बीजेपी नेताओं के नाम हैं और जो खुद को चौकीदार कहते हैं उन्हें इसकी जांच करानी चाहिए।'

रणदीप ने कहा, 'इस डायरी में बीजेपी नेता राजनाथ सिंह से लेकर अरुण जेटली के नाम है। बीजेपी नेताओं पर 1800 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का जिक्र है। क्या ये गलत है या सही है? इस पर येदियुरप्पा का हस्ताक्षर है। यह डायरी 2017 से इनकर टैक्स विभाग के पास है। अगर ऐसा है तो मोदी जी और बीजेपी इसकी जांच क्यों नहीं कराते?' 

सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी पर जब ऐसे आरोप लगै हैं तो इसकी जांच तत्काल की जानी चाहिए। सुरजेवाला ने कहा, 'अब तो लोकपाल भी नियुक्त हो गया है। ऐसे में हम मांग करते हैं कि तत्काल इस पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिये जाए।' 

दरअसल, यह पूरा मामला 'The Caravan' पत्रिका की एक रिपोर्ट के बाद चर्चा में आया है। इस पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक के सीएम रहते 1800 करोड़ रुपये बीजेपी नेताओं अरुण जेटली, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को पहुंचाया

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील