लाइव न्यूज़ :

आर्थिक मंदी पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले विदेश चले गए राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला ने दी यह सफाई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 30, 2019 15:06 IST

भारत में आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। इससे पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी विदेश यात्रा पर चले गए हैं। राहुल के विदेश दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी आलोचकों के निशाने पर आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरजेवाला ने कहा, ''राहुल गांधी पूर्व में समय-समय पर ध्यान अवकाश पर विदेश जाते रहे हैं, जिसे लेकर वह वहां हैं।'' नरेंद्र मोदी सरकार को आर्थिक मंदी को लेकर घेरने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन का पूरा कार्यक्रम राहुल गांधी के दिशा निर्देश और म मश्विरे के आधार पर तय किया गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल गांधी के विदेश जाने को लेकर पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सफाई पेश की  है। सुरजेवाला ने कहा, ''राहुल गांधी पूर्व में समय-समय पर ध्यान अवकाश पर विदेश जाते रहे हैं, जिसे लेकर वह वहां हैं।'' 

नरेंद्र मोदी सरकार को आर्थिक मंदी को लेकर घेरने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन का पूरा कार्यक्रम राहुल गांधी के दिशा निर्देश और मश्विरे के आधार पर तय किया गया है। 

बता दें कि मोदी सरकार के घेरने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। इसके तहत पार्टी एक से 8 नवंबर तक 35 प्रेस वार्ताएं आयोजित करेगी। इसके अलावा कांग्रेस ने 5 नवंबर से 15 नवंबर वर्तमान आर्थिक हालात को लेकर प्रदर्शन करने का भी फैसला किया है। 

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू होने से पहले भारत वापसी करेंगे। वह नवंबर के पहले हफ्ते में स्वदेश लौटेंगे और कांग्रेस के प्रदर्शन और प्रेस वार्ता संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक, 5 से 15 नवंबर के कार्यक्रमों को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन जिला और राज्य स्तर पर किए जाएंगे। 

राजधानी दिल्ली में विशेष ध्यान दिया जाएगा और प्रदर्शन व्यापक तौर पर किए जाएंगे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पिछले 23 अक्टूबर एक बयान में कहा था कि विरोध-प्रदर्शन जिलों में और राज्यों की राजधानी में आयोजित किये जाएंगे।

बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगामी दो नवंबर को पार्टी के महासचिवों और प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें अर्थव्यवस्था में सुस्ती, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की बुरी हालत और बेरोजगारी जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम