लाइव न्यूज़ :

AIIMS डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने चेताया, देश में कोरोना संक्रमण लेने वाला है विस्फोटक रूप

By एसके गुप्ता | Updated: May 31, 2020 09:04 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में इस कोरोना वायरस मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4971 हो गई है. अब तक 1.73 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने के समय में सुधार हुआ है जो अब 13.3 दिन से बढ़कर 15.4 दिन हो गया है भारत में मरीजों की स्वस्थ होने की दर 47.40 प्रतिशत हो गई है।

देश के महानगर मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद में जिस तरह से कोविड-19 का ग्राफ बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटे में देशभर से कोरोना के रिकॉर्ड करीब आठ हजार पॉजिटिव केस आ चुके हैं. लोगों की लापरवाही देश में कोरोना संक्रमण का विस्फोटक रूप तक ले जा सकती है. एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने लोकमत से बातचीत में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 4 में सभी सरकारी, प्राइवेट कार्यालय और दुकानें खोल दी गई हैं. महानगरों में लोगों की आबादी बहुत ज्यादा है. जिससे रोज संक्रमितों के आंकड़े बढ़ रहे हैं. कई जगह सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक किचन और घरों के बीच लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जरा सी लापरवाही कम्युनिटी ट्रांसफर की ओर ले जा सकती है.

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि जब तक देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है तब तक घर से निकलते समय हर व्यक्ति को यह सोचना चाहिए कि बाहर सभी लोगो संक्रमित हैं और उसे अपने बचाव के लिए मास्क पहनना है. हर किसी से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखनी है. साबुन से या सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहना है. अगर आपको लगता है कि कोरोना के लक्षण हैं, बुखार और जुकाम है तो तुरंत टेस्ट कराएं. अगर किसी कर्मचारी का घर हॉटस्पॉट क्षेत्र में है और वह वहां से आ रहा है तो ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया