लाइव न्यूज़ :

रांची: विधानसभा भवन में लगी भीषण आग, नवनिर्मित विधानसभा भवन का एक हिस्सा जलकर खाक

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:13 IST

झारखंड की राजधानी रांची स्थित नए विधानसभा भवन परिसर में भीषण आग लग गई है, जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं

Open in App
ठळक मुद्दे झारखंड में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच नवनिर्मित विधानसभा भवन के एक हिस्से में बुधवार को भीषण आग लग गईजिस पर रात लगभग दस बजे काबू पाया जा सका।

 झारखंड में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच नवनिर्मित विधानसभा भवन के एक हिस्से में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिस पर रात लगभग दस बजे काबू पाया जा सका। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे विधानसभा भवन के तीसरे तल्ले पर आग लग गई जिसने विकराल रूप धारण कर लिया।

भारी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने लगभग दस बजे आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण विपक्ष के साथ-साथ पत्रकार दीर्घा जलकर पूरी तरह खाक हो गया। झारखंड विधानसभा के नए भवन के पश्चिमी भाग के चार अलग-अलग हिस्सों में आग लगी। दर्जन भर दमकल वाहनों के साथ अग्निशमन दस्ता देर तक आग पर नियंत्रण का प्रयास करता रहा।

आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नए विधानसभा भवन में आग लगने घटना से नई सरकार के गठन के बाद पहले सत्र की कार्यवाही नए विधानसभा भवन में होने पर संशय मंडराने लगा है। भाषा इन्दु नीरज नीरज

टॅग्स :भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस