लाइव न्यूज़ :

रामपुर उपचुनाव: वोटिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े फर्जी बूथ एजेंट, समाजवादी पार्टी के लिए कर रहे थे काम

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2019 13:44 IST

रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा बतौर एसपी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां वोटिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी बूथ एजेंट पकड़े गए है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के रामपुर सदर सीट पर उपचुनाव के दौरान पुलिस ने फर्जी बूथ एजेंट पकड़े गए है।एसपी के सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा चुनावी मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश के रामपुर सदर सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी बूथ एजेंट पकड़े गए है। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। बता दें कि रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा बतौर एसपी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

आईएएनएस के मुताबिक रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एक निर्दलीय उम्मीदवार जावेद के सारे मतदान एजेंट फर्जी हैं। इनमें से 20 एजेंट को गिरफ्तार किया गया है, जो निर्दलीय उम्मीदवार जावेद के लिए बनाए गए थे। हालांकि इनका जावेद से कोई लेना-देना नहीं है। ये समाजवादी पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं। ऐसा ही एक कांग्रेस प्रत्याशी का एजेंट पकड़ा गया है, जो निर्दलीय उम्मीदवार के नाम से एजेंट बनाया गया था।'

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 में रामपुर सीट से आजम खान ने चुनाव जीता था। जिसके बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने इस सीट से आजम की पत्नी तंजीन के खिलाफ भारत भूषण को उतारा है। जबकि, बीएसपी ने जुबैर मसूद खान और कांग्रेस ने अरशद अली खान को मैदान में उतारा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर उपचुनाव यूपी विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश में सहानपुर की गंगोह, रामपुर जिले की रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ की कैंट, कानपुर नगर की गोविंद नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, आंबेडकर नगर की जलालपुर, बहराइच की बलहा और मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 

यूपी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने चुनावी सभाएं और बैठकें की हैं। वहीं कांग्रेस के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सपा के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी प्रचार किया है। 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशआज़म खानसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे