लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने कहा- जातीय समीकरण बैठाने के लिए रामनाथ कोविंद को बनाया राष्ट्रपति, मचा बवाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 17, 2019 14:27 IST

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात के चुनाव आ रहे थे और वो (प्रधानमंत्री) घबरा चुके थे कि उनकी सरकार गुजरात में नहीं बनने जा रही है। मेरा ऐसा मानना है कि जातीय समीकरण बैठाने के लिए रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया और लालकृष्ण अडवाणी छूट गए।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार (17 अप्रैल) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर एक बयान दिया, जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को तुरंत लपक लिया और चुनाव आयोग से मांग की है कि राष्ट्रपति को लेकर दिए गए बयान पर संज्ञान ले और अशोक गहलोत माफी मांगें।

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात के चुनाव आ रहे थे और वो (प्रधानमंत्री) घबरा चुके थे कि उनकी सरकार गुजरात में नहीं बनने जा रही है। मेरा ऐसा मानना है कि जातीय समीकरण बैठाने के लिए रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया और लालकृष्ण अडवाणी छूट गए।

बीजेपी ने कहा है कि भारत के राष्ट्रपति, जो देश में सर्वोच्च पद है उनपर भी कांग्रेस ने राजनीति करने की कोशिश की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देश के राष्ट्रपति को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

उसने कहा है कि कांग्रेस क्या गरीब तबके, दलित समाज से आने वाले राष्ट्रपति जी के खिलाफ है। एक काबिल व्यक्ति और ज्ञानी व्यक्ति होने के बावजूद केवल समाज का नाम लेकर कांग्रेस राष्ट्रपति के साथ पूरे समाज और देश को बदनाम कर कर रही है।

बीजने ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा है कि हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि देश के राष्ट्रपति पर इस तरह का बयान देने के मामले पर वह संज्ञान ले और अशोक गहलोत को नोटिस दें और उन्हें माफी मांगने के लिए कहे।     

टॅग्स :लोकसभा चुनावअशोक गहलोतराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos