लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को केजरीवाल की नसीहत, 'अपने प्रधानमंत्री का नाम बदलें तभी मिल सकते हैं वोट'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 25, 2018 13:46 IST

राजधानी दिल्ली स्थित रामलीला मैदान का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मैदान करने की तैयारी चल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसका विरोध करते हुए बीजेपी को नसीहत दे डाली है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अगस्तः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को अपने प्रधानमंत्री का नाम बदलने की नसीहत दे डाली। शनिवार को एक ट्वीट में लगातार प्रतिष्ठानों का नाम बदलने की खबरों के बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'रामलीला मैदान इत्यादि के नाम बदलकर अटल जी के नाम पर रखने से वोट नहीं मिलेंगे। भाजपा को प्रधान मंत्री जी का नाम बदल देना चाहिए। तब शायद कुछ वोट मिल जायें। क्योंकि अब उनके अपने नाम पर तो लोग वोट नहीं दे रहे।' गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली स्थित रामलीला मैदान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की योजना है।

रामलीला मैदान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 4-5 सदस्यों ने प्रस्ताव रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नगर निगम की आगामी बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। कई अन्य राज्यों में भी प्रतिष्ठानों के नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की योजना है। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बनने वाले नए मैनेजमेंट स्कूल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया गया था।

दिल्ली का रामलीला मैदान कई ऐतिहासिक मौकों का गवाह रहा है। जनसंघ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में जम्मू-कश्मीर को लेकर अपना सत्याग्रह किया था। आपातकाल के दौरान जय प्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां रैलियां की थी। अन्ना हजारे ने भी लोकपाल बिल की लड़ाई इसी रामलीला मैदान से लड़ी थी। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी इसी मैदान में ली थी।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालअटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"